ब्रेकिंग
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रॉयल हाइज पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई, फेयरवेल में दिखा उत्साह और आत्मविश्वास

परीक्षा की तैयारी के बीच सजी विदाई की शाम, भविष्य को लेकर दिखा भरोसा

कुंडा कस्बा के बिहार रोड स्थित रॉयल हाइज पब्लिक स्कूल में रविवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। आगामी फरवरी माह से कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं प्रारम्भ होने जा रही हैं, ऐसे में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को परीक्षा की अंतिम तैयारी के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया।विद्यालय प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समय से कक्षा 10 और 12 के सभी विषयों का पाठ्यक्रम पूर्ण कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास कराकर परीक्षा पैटर्न से भली-भांति अवगत कराया गया, ताकि छात्र-छात्राएं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अवकाश देकर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को यादगार बना दिया। फेयरवेल समारोह में अनिरुद्ध मौर्य को मिस्टर फेयरवेल तथा आरक्षी सिंह को मिस फेयरवेल चुना गया, जिनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मिलना और बिछड़ना जीवन की शाश्वत प्रक्रिया है, लेकिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों से बोर्ड परीक्षा में पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए।इस अवसर पर परीक्षा प्रबंधक रंजीत जायसवाल ने परीक्षार्थियों को मंगल तिलक लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक डेवेड सर, चिराग सर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भावुकता, अनुशासन और प्रेरणा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button