ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार!
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बारिश से कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबे,7 साल की बच्ची SRN रेफर इलाज जारी

डीएम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल आर्थिक मदद कर दिया आश्वासन,लेखपाल को किया निलंबित

डीएम ने सराय बहेलिया घटनास्थल पर पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, लेखपाल को किया निलंबित

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। तहसील सदर क्षेत्र के सराय बहेलिया गांव के हनुमान का पुरवा में देर रात बारिश के दौरान जर्जर कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची देवांशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार हनुमान का पुरवा निवासी रामबाबू (45) अपनी पत्नी कुसुम और दो बच्चों देवांशी व दिव्यांशु के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे घर के पीछे स्थित कच्ची मिट्टी की दीवार लगातार बारिश के कारण गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से रामबाबू के पक्के मकान की पिछली बाउंड्री भी ढह गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद देवांशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया जिसका ईलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे का जायजा लेने के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डीएम ने परिवार को आपदा राहत से 1 लाख की सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हादसे की सूचना समय से प्रशासन तक नहीं पहुंचने और कार्य में लापरवाही बरतने के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button