ब्रेकिंग
देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी। यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'।
उत्तरप्रदेशबलिया

न्यू ईयर पार्टी में दो युवकों की हत्या,बदमाश फरार

न्यू ईयर पार्टी में दो युवकों की हत्या,बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश के बलिया में नववर्ष के पहले दिन दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायनपुर गांव में बीयर की दुकान पर हुई। मृतकों की पहचान प्रशांत गुप्ता (23) और गोलू वर्मा (24) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों युवक बीयर खरीदने के लिए दुकान पर गए थे, जहां किसी युवक से उनकी कहासुनी और मारपीट हो गई। इसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों व ग्रामीणों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई हैं।

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

Ballia double murder
Ballia double murder

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button