ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख

समाधान दिवस के बाद बाजार में निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण व अनियंत्रित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख

समाधान दिवस के बाद बाजार में निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण व अनियंत्रित पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

ग्लोबल भारत डेस्क 
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को कुंडा कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह के साथ जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष पांच मामलों के त्वरित समाधान के लिए टीम गठित की गई।
समाधान दिवस के बाद एसपी ने कुंडा कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। भारी पुलिस बल के साथ उन्होंने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया तथा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश भी दिए।
बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने इंस्पेक्टर मनोज पांडेय समेत संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कुंडा परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने बैरकों की स्थिति, साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विवादों के त्वरित एवं स्थायी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी दीपक भूकर ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button