वरिष्ठ पत्रकार पारस अमरोही का निधन हुआ।
'पारस अमरोही' के नाम से विख्यात राजधानी के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री ओम प्रकाश शर्मा का शनिवार की शाम लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में देहान्त हो गया।

वरिष्ठ पत्रकार पारस अमरोही का निधन हुआ।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 31 मई।
‘पारस अमरोही’ के नाम से विख्यात राजधानी के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री ओम प्रकाश शर्मा का शनिवार की शाम लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में देहान्त हो गया।
श्री शर्मा किडनी की खराबी तथा कुछ अन्य बीमारियों के चलते लोहिया संस्थान में चिकित्साधीन थे।
इसके पूर्व उनका इलाज चन्दन हॉस्पिटल तथा मैक्स हॉस्पिटल में भी हुआ था। उनकी अवस्था लगभग 70 वर्ष थी।
उनके परिवार में पत्नी श्रीमती सुमन शर्मा, पुत्र, पुत्रवधू आदि हैं।
श्री शर्मा का पार्थिव गोमती नगर में विराजखण्ड स्थित उनके आवास 1/208 पर लाया जा रहा है। अन्तिम संस्कार रविवार को होगा।
पारस अमरोही ने विश्व मानव, अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, हिन्दुस्तान आदि अनेक प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया।
वे लखनऊ में सुभारती’ के सम्पादक भी रहे। आजकल वे ‘खलिहान’ नाम से एक विशिष्ट समाचार पोर्टल चला रहे थे।