ब्रेकिंग
कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में डॉक्टरों की नई टीम का गठन, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी बने अध्यक्ष

शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के बीच नई कार्यकारिणी घोषित, चिकित्सकों ने दी शुभकामनाएं

प्रतापगढ़ में डॉक्टरों की नई टीम का गठन, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी बने अध्यक्ष

शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के बीच नई कार्यकारिणी घोषित, चिकित्सकों ने दी शुभकामनाएं

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

प्रतापगढ़। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा प्रतापगढ़ का चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव के बाद चिकित्सा विभाग में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
चुनाव परिणाम के अनुसार डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी को शाखा अध्यक्ष चुना गया, जबकि शाखा सचिव पद की जिम्मेदारी डॉ. दिनेश सिंह को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राजीव द्विवेदी एवं डॉ. श्याम भार्गव निर्वाचित हुए। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. वर्तिका सिंह को निर्विरोध चुना गया।
इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर डॉ. आरिफ जाफरी, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मनोज सिंह, एडिटर पद पर डॉ. अरविंद गुप्ता तथा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. अभिजीत निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी डॉ. शब्बीर हैदर एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. राजेश की देखरेख में संपन्न हुआ। दोनों अधिकारियों ने पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए.एन. प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.एन. राय सहित उपस्थित चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button