ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डॉ अंबेडकर की जयंती के पर सत्प्रेरणा, प्रतापगढ़ द्वारा ‘हिंदुत्व- एक विमर्श’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने जीवन पर्यंत राष्ट्र और समाज के निर्माण हेतु कार्य किया|

डॉ अंबेडकर की जयंती के पर सत्प्रेरणा, प्रतापगढ़ द्वारा ‘हिंदुत्व- एक विमर्श’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 14 अप्रैल।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने जीवन पर्यंत राष्ट्र और समाज के निर्माण हेतु कार्य किया|

उन्होंने समानता और समता रूपी समाज की स्थापना के लिए सतत संघर्ष किया| संविधान के निर्माण में दूर दृष्टि का परिचय देते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति,सनातन और हिंदुत्व को स्थापित करने वाले 22 चित्र रखे गए, जिनमें प्रमुख रूप से भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान जी, गौतम बुद्ध, महावीर स्वामी, नालंदा विश्वविद्यालय आदि प्रमुख हैं|

यह इस बात को स्पष्ट रूप से स्थापित करते हैं कि भारत की सांस्कृतिक गौरवशाली परंपरा को स्थापित करने में डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था| किंतु कालांतर में तत्कालीन सरकारों ने संविधान से वह चित्र हटा दिए |

भारत के विभाजन पर डॉ अंबेडकर का स्पष्ट अभिमत था कि देश के विभाजन के लिए इस्लामी कट्टरता जिम्मेदार है| संविधान के निर्माण के साथ उन्होंने सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया |डॉ अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर समाज को एकता के सूत्र में बांधकर सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में हम सभी को आगे बढ़ना |

आरंभ में विमर्श के विभाग संयोजक डॉ पीयूष कांत शर्मा जी ने विषय प्रवर्तन और अतिथियों का स्वागत किया|

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय ने आभार प्रकट किया |

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख डॉ रंगनाथ शुक्ल ने किया |

इस अवसर पर विभाग प्रचारक प्रवेश, जिला संघचालक चिंतामणि द्विवेदी, नगर संघचालक राज नारायण सिंह, सह नगर संघचालक विजय सिंह, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, शिशिर खरे, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आलोक कुमार पांडेय, भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, स्वामीनाथ शुक्ल, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, पवन गौतम, योगेश योगी, युवा भाजपा नेता रमेश पटेल, अनामिका उपाध्याय, सुनील दूबे, अश्विनी केसरवानी, शरद केसरवानी, संजीव आहूजा, रतन जैन, अमित शुक्ल, रिचा सिंह, पांडेय, युवराज राजेश सिंह, रमा मिश्रा, वंदना मिश्रा, पूनम इंसान, राहुल मौर्य, डॉ आर पी सिंह, अजय पांडेय, रमेश सिंह, अभिषेक सिंह, शैलेश सिंह आदि सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे |

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button