ब्रेकिंग
राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से देश के युवा करें कार्य- नरेंद्र ठाकुर प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, इलाके में सनसनी मारपीट में घायल युवक की इलाज दौरान हुई मौत,मृतक के भाई का आरोप स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है पोस्टमार... प्रतापगढ़: मिशन प्रबंधक पर अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई न होने पर समूह की दर्ज़नो महिलाओं ने खोला मोर... एसपी प्रतापगढ़ ने कुंडा थाना प्रभारी को उत्तम सेवा के लिए दिया प्रशस्ति पत्र 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया। लायंस क्लब प्रतापगढ हर्ष द्वारा माघ मेला स्नानार्थियों के सेवार्थ बस स्टाप पर निःशुल्क चाय वितरण। सरांय सैद ख़ां गांव से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकला कारवां  बार कौंसिल ऑफ यूपी का चुनाव 16 से 31 जनवरी होगे,चौथे चरण में होगा प्रतापगढ़ समेत 18 जिलों का मतदान  नोएडा में प्रतापगढ़ के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या और नोएडा पुलिस मिलीभगत का आरोप
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

वरिष्ठ साहित्यकार जटाशंकर प्रियदर्शी को ‘साहित्यकार सत्कार आपके द्वार’ योजना में मिला ‘साहित्य रत्न सम्मान’।

'साहित्यांजलि प्रभा' द्वारा प्रवर्तित 'साहित्यांजलि प्रकाशन' प्रयागराज द्वारा इस माह का साहित्य रत्न सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार जटाशंकर प्रियदर्शी को प्रदान किया गया।

वरिष्ठ साहित्यकार जटाशंकर प्रियदर्शी को ‘साहित्यकार सत्कार आपके द्वार’ योजना में मिला ‘साहित्य रत्न सम्मान’।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रयागराज, 17 दिसम्बर।

‘साहित्यांजलि प्रभा’ द्वारा प्रवर्तित ‘साहित्यांजलि प्रकाशन’ प्रयागराज द्वारा इस माह का साहित्य रत्न सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार जटाशंकर प्रियदर्शी को प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट साहित्य सर्जक की लेखनी से निसृत विचार शब्दों के रूप में जीवन के स्वर्णिम द्वार खोलने में सहायक होता है जो मनुष्य को उर्जावान बनाए रखता है । उपरोक्त उद्गार सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल जी ने उस समय व्यक्त किए जब वह साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा साहित्यकार सत्कार आपके द्वार योजना में रसूलाबाद संजय चौराहे के पास श्री जटाशंकर प्रियदर्शी के आवास पर अध्यक्षीय उद्बोधन कर रहे थे।

डॉ शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल ने कहा कि जटाशंकर प्रियदर्शी को आज साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया है जो अत्यंत सराहनीय है।

अपने स्वागत भाषण में डॉ राम लखन चौरसिया वागीश ने कहा कि श्री प्रियदर्शी जी को सम्मान मिलना साहित्य क्षेत्र में गौरव की बात है। शब्द और सृजनकार सदैव अमर रहते हैं वे कभी नहीं मरते इसीलिए केवल रचनाकार और ब्रह्म को सृजनकर्ता की संज्ञा दी गई है।

मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज इस माह का साहित्य रत्न सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार जटाशंकर प्रियदर्शी को प्रदान किया गया।

साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज के व्यवस्थापक डॉ ० भगवान प्रसाद उपाध्याय के संचालन में सम्पन्न इस आयोजन में पंडित राकेश मालवीय मुस्कान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया और डॉ ० राम लखन चौरसिया वागीश के स्वागत के बाद रवीन्द्र कुशवाहा ने योजना पर विस्तार से जानकारी दी।

श्री कुशवाहा ने साहित्यांजलि प्रभा मासिक पत्रिका को संरक्षित संवर्धित करने की अपील की।

इस अवसर पर जटाशंकर प्रियदर्शी ने अपनी कविताओं का सस्वर पाठ किया और योजना के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि यह पूरे देश में अपनी तरह की अनूठी पहल है।

उपस्थित सभी सम्मानित कवियों ने अपनी कविताओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आभार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने व्यक्त किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button