ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राजा भैया के दोनो राजकुमारों ने ली जनसत्ता की सदस्यता

कार्यकर्ता की तरह करेंगे पार्टी का काम बोले बड़े कुंवर शिवराज प्रताप सिंह

राजा भैया के दोनो राजकुमारों ने ली जनसत्ता की सदस्यता

कार्यकर्ता की तरह करेंगे पार्टी का काम बोले बड़े कुंवर शिवराज प्रताप सिंह

कुण्डा प्रतापगढ़, आखिरकार राजा भैया के दोनो राजकुमारों ने पिता की पार्टी जनसत्ता दल की सदस्य्ता लेकर पार्टी समर्थको मे उल्लास भर दिया है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय बाबूगंज मे एमएलसी गोपाल जी, राष्ट्रीय महासचिव डा के एन ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज विधायक बाबागंज और जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा की उपस्थिति मे दोनो राजकुमार बृजराज प्रताप और शिवराज प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल की सदस्यता ग्रहण किया।
गौरतलब बात ये है की जहां अन्य दलो मे पार्टी प्रमुख के पुत्र पुत्रियां पैरा ग्लाइडिंग करके पार्टी मे आते है वहीं राजा भैया के दोनो राजकुमारों ने पार्टी के अध्यक्ष से अपनी मंशा जाहिर किया और जनसत्ता दल से जुड़ने की बात कही।
राजा भैया के पुत्रो के पार्टी मे आने से खासकर युवाओं का तबका उल्लासित नजर आ रहा है। बताते चलें की कोरोना काल के बाद से ही दोनो राजकुमार पार्टी के कार्यक्रमों समेत राजा भैया की अनुपस्थिति मे उनके समर्थको के यहा सुख दुख मे पहुंचते थे और यही कारण रहा की पार्टी मे हर तबके से सीधा जुड़ाव बना हुआ है जो आगे चलकर काम आएगा। इसके साथ ही पार्टी के विस्तार मे भी दोनो राजकुमार अहम भूमिका निभा सकते है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल और चारो ब्लाक के प्रमुख, समेत राजा भैया के सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button