ब्रेकिंग
भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

Pratapgarh news: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, शव गांव पहुंचने पर मची चीत्कार

पट्टी इलाके के करौंदहा गांव के रहने वाले ऋषभ,अनुराग और नन्हू की मौत से पसरा गांव में मातम

प्रतापगढ़,17 जनवरी। आसपुर देवसरा के करौंदहा निवासी ऋषभ उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय और नन्हू सरोज की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तीनों युवक जौनपुर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे, जब उनकी बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

ऋषभ और अनुराग सूरत शहर के लिए जौनपुर से ट्रेन पकड़ने वाले थे, जहां वे आम की बाग के सौदा करने जा रहे थे। ऋषभ की शादी 10 माह पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी शिवांगी का रो रोकर बुरा हाल था।

नन्हू सरोज के पांच बच्चे हैं, जिनमें जानवी, मानवी, वैष्णवी, आकृति और रौनक शामिल हैं। पांचों बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है।

शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों का शव एक साथ गांव पहुंचा, जिससे गांव में कोहराम मच गया। परिजन तीनों मृत युवकों के शव को अंतिम संस्कार के लिए इब्राहिमपुर घाट के लिए लेकर रवाना हो गए। तीनों युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pratapgarh news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button