ब्रेकिंग
विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

Pratapgarh news: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, शव गांव पहुंचने पर मची चीत्कार

पट्टी इलाके के करौंदहा गांव के रहने वाले ऋषभ,अनुराग और नन्हू की मौत से पसरा गांव में मातम

प्रतापगढ़,17 जनवरी। आसपुर देवसरा के करौंदहा निवासी ऋषभ उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय और नन्हू सरोज की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तीनों युवक जौनपुर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे, जब उनकी बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

ऋषभ और अनुराग सूरत शहर के लिए जौनपुर से ट्रेन पकड़ने वाले थे, जहां वे आम की बाग के सौदा करने जा रहे थे। ऋषभ की शादी 10 माह पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी शिवांगी का रो रोकर बुरा हाल था।

नन्हू सरोज के पांच बच्चे हैं, जिनमें जानवी, मानवी, वैष्णवी, आकृति और रौनक शामिल हैं। पांचों बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है।

शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों का शव एक साथ गांव पहुंचा, जिससे गांव में कोहराम मच गया। परिजन तीनों मृत युवकों के शव को अंतिम संस्कार के लिए इब्राहिमपुर घाट के लिए लेकर रवाना हो गए। तीनों युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pratapgarh news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button