ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
उत्तरप्रदेशकौशाम्बी

PRD के जवान ने दोस्त को शराब पिलाकर उसकी पत्नी से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

कौशांबी में PRD के जवान की शर्मनाक करतूत, दोस्त को शराब पिलाकर उसकी पत्नी को बंधक बनाकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

ग्लोबल भारत डेस्क, 3 मार्च। उत्तर  प्रदेश के कौशांबी जिले में एक गद्दार दोस्त की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पीआरडी का जवान  अपने दोस्त की दिव्यांग पत्नी पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि वह शनिवार की दोपहर अपने दोस्त के घर पहुंचा। उसने पहले अपने दोस्त को जमकर शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हो गया तो उसकी पत्नी का इलाज कराने के बहाने एक निजी अस्पताल मे ले गया। आरोप है कि अस्पताल की बेड पर बंधक बनाकर जबरन महिला से रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

किसी से बताने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची। होश में आने के बाद पूरी घटना उसने अपने पति से बताई। जिसके बाद पीड़िता का पति ने पीआरडी के जवान के पास पहुंचा।

हालांकि इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट और हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी विनय त्रिपाठी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उधर, पीड़ित महिला ने मामले में सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। घटना सैनी कोतवाली इलाके की है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नही दर्ज की।

सैनी कोतवाली पुलिस पर आरोप है कि वह मामले में जबरन सुलह समझौता के लिए दबाव बना रही है। उधर, पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि पीड़िता दिव्यांग है। वह अपने पति के साथ रहती है। सैनी बस स्टैंड पर वह प्राइवेट सफाई कर्मचारी है। वहीं, आरोपी भी सैनी कोतवाली इलाके का रहने वाला है, जो पीआरडी का जवान है।

Kaushambi PRD jawan
Kaushambi rape.

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button