ब्रेकिंग
पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला जज, डीएम एवं एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार मेंं ‘‘बंदियों द्वारा निर्मित सामग्री विक्रय कक्ष’’ का किया उद्घाटन

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार मेंं ‘‘बंदियों द्वारा निर्मित सामग्री विक्रय कक्ष’’ का किया उद्घाटन

प्रतापगढ़। माननीय जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी की उपस्थिति में जिला कारागार परिसर में ‘‘बंदियों द्वारा निर्मित सामग्री विक्रय कक्ष’’ का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। इस विक्रय केंद्र के माध्यम से बंदियों द्वारा स्वनिर्मित वस्तुओं को जनसामान्य हेतु उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे बंदियों के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलेगा एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक पहल सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर अपर जिला जज सुमित पंवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button