ब्रेकिंग
नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव,

दो दोस्तों पर शराब पिलाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप, गले व शरीर पर चोट के निशान होने का दावा

नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर फेंकने का आरोप

 

दो दोस्तों पर शराब पिलाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप, गले व शरीर पर चोट के निशान होने का दावा

प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र के जालिमगंज बरौलिया गांव निवासी भोला सरोज (42) का शव बुधवार देर शाम गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बेला गोगौर गांव के नाले में उतराता मिला। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अंजू देवी ने गांव के दो लोगों पर हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया है।परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब चार बजे भोला सरोज गांव के ही सुग्गू पांडेय और राजू पांडेय के साथ उनकी बाइक से ठेके पर शराब पीने गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे परिजनों को सूचना मिली कि भोला का शव बेला गोगौर गांव के नाले में पड़ा है।सूचना पर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, कमासिन चौकी प्रभारी देवादयाल वर्मा और महिला उपनिरीक्षक कीर्तिरमन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर मृतक के घर पहुंचाया।मृतक की पत्नी अंजू देवी का आरोप है कि सुग्गू पांडेय और राजू पांडेय उनके पति को बाइक से ले गए थे और शराब पिलाने के बाद उनकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। पत्नी ने भोला के गले और शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही है। हालांकि, हत्या के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।गुरुवार सुबह तक शव घर पर ही था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।भोला सरोज की मौत से पत्नी अंजू देवी, बेटों यश और आर्या तथा बेटियों साक्षी और संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button