ब्रेकिंग
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा।
प्रतापगढ़

डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि के कार्यो व सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की

पूर्ण परियोजनाओं के कार्यो को यथाशीघ्र हैण्डओवर कराया जाये-डीएम।

डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि के कार्यो व सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की,

पूर्ण परियोजनाओं के कार्यो को यथाशीघ्र हैण्डओवर कराया जाये- जिलाधिकारी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विकास भवन सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि व सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं/निर्माण कार्यो की समीक्षा में पिछली मासिक बैठक में दिये गये निर्देशों एवं प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये कि जो भी सड़क क्षतिग्रस्त है उन्हें समय रहते ठीक करा लें और सड़कों के कार्य गुणवत्तायुक्त कराये जाये। डीएम ने उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सेतु निर्माण, सी0 एण्ड डी0एस यूनिट-10 प्रयागराज, यूपीपीसीएल निर्माण इकाई-14 लखनऊ, यूपीपीसीएल निर्माण इकाई-2 प्रयागराज, यूपीआरएनएसएस प्रयागराज, यूपी राजकीय निर्माण निगम प्रयागराज आदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे परियोजनाओं के निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी और निर्देशित किया गया कि जिन कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं में बजट की उपलब्धता नही है उसके लिये 03 दिन में आवश्यक कार्यवाही कराते हुये शासन को पत्र भेजा जाये। उन्होने कहा कि जिन परियोजनाओं में बजट प्राप्त हो गया है उसका टेण्डर कराकर कार्य प्रारम्भ करायें और जिन परियोजनाओं के कार्य पूर्ण हो गये है उन्हें यथाशीघ्र हैण्डओवर किया जाये। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने परियोजनाओं के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता को देखें और जो भी कमियां दिखायी दें उसे सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को अवगत कराते हुये दुरूस्त करायें नही ंतो स्वयं की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उनका भुगतान समय से किया जाये। सभी विभाग गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य को करें। इसी प्रकार पूर्वांचल विकास निधि के कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैश बोर्ड पर रिपोर्टिंग करने से पहले उसको गहनता से देख लिया जाये, यदि किसी भी विभाग की रैकिंग खराब आ रही है तो अपने आस-पास के जनपदों के अधिकारियों से समन्वय कर रैकिंग की जानकारी प्राप्त कर लें, यदि सावधानीपूर्वक कार्य किया जाये तो सीएम डैश बोर्ड की रैकिंग को सुधारा जा सकता हैं। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिकारियांं को निर्देशित किया कि विकास कार्यो से सम्बन्धित बी, सी, डी एवं ई श्रेणी का फार्मुला समझ ले, जिन विभाग की रैकिंग योजनाओं में खराब रहती है उसको प्राथमिकता पर ध्यान देकर रैकिंग ठीक करा लें। सीएम डैशबोर्ड की निरन्तर निगरानी करते रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, जिला विकास अधिकारी के0एन पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button