प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LIVE वीडियो आया सामने
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवीण सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला LIVE वीडियो आया सामने
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। नगर कोतवाली के चिलबिला ब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
बारात से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, गायत्री नगर निवासी और प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रवीण सिंह बारात से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिलबिला ब्रिज के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवीण सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CCTV में कैद हुई मौत की लाइव घटना
https://x.com/i/status/2020077814314307590https://x.com/i/status/2020077814314307590
यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भिड़ंत कितनी जबरदस्त थी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




