ब्रेकिंग
सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला। बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद प्रयागराज की बैठक सम्पन्न हुई।

समस्त प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक स्थानीय सेवासमिति विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित कमला नेहरू इलेक्ट्रो होमियोपैथी संस्थान के सभागार में सम्पन्न हुई।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद प्रयागराज की बैठक सम्पन्न हुई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज, 14 अगस्त।

समस्त प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक स्थानीय सेवासमिति विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्थित कमला नेहरू इलेक्ट्रो होमियोपैथी संस्थान के सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, वार्षिक शुल्क,प्रबंधन व विभागीय अधिकारियों के मनमानीपूर्ण क्रियाकलापों से परेशान प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्याओं की समस्याओं आदि मुद्दों पर व्यापकरूप से विचारविमर्श हुआ।बैठक में शिक्षाधिकारियों की स्वेच्छाचारिता ,जनपदीय बैठकों में प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्याओं के प्रति अधिकारियों के अशोभनीय व्यवहार पर चिंता व आक्रोश व्यक्त किया गया।

यह बात भी सामने आयी कि विद्यालय के कर्मचारियों को विभागीय कार्यालयों से सम्बद्ध किया गया है जिससे प्रधानाचार्यो को विद्यालयी कार्यो के निष्पादन में कठिनाई हो रही है।

बैठक में परिषद के कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया तथा उसके बहिष्कार का निर्णय किया गया।।बैठक में ज़िले के शिक्षाधिकारियों से प्रधानाचार्य , प्रधानाचार्याओं के प्रति न्यायोचित , व पूरी गरिमा व सम्मान के साथ व्यवहार करने की अपेक्षा की गई।

साथ ही किसी अशोभनीय व्यवहार की स्थिति में सख्ती व कानूनी रूप से निपटने की बात की गई।विद्यालय में छात्र,छात्राओं के सर्वांगीण विकाश के लिए पठन पाठन व अन्य पाठ्यसहगामी क्रियाकलापों पर जोर देने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश महामंत्री एस पी तिवारी,संरक्षक बी एन त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष डॉ राज कुमार मिश्रा, प्रयागराज जनपद की अध्यक्ष सुषमा त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पांडेय, नगर मंत्री श्याम मोहन अग्रवाल,प्रधानाचार्य अभिषेक त्रिपाठी, अरुण कुमार चौबे, राधेश्याम मौर्य,डॉ ब्रिज विलाश यादव, शिवलाल पाल, लवकुश सिंह,संतोष शुक्ला, विनोद कुमार सिंह,कौशलेंद्र सिंह,अरविंद कुमार,डॉ बृजराज यादव, सहित दर्जनों प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button