ब्रेकिंग
स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

विद्यार्थी जीवन से ही पहलवानी करने वाले स्वर्गीय शशिधर मिश्र के पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके ही गांव पूरे बीरबल में विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ।

स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
ढिंगवस, प्रतापगढ़; 22 अक्टूबर।

विद्यार्थी जीवन से ही पहलवानी करने वाले स्वर्गीय शशिधर मिश्र के पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके ही गांव पूरे बीरबल में विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ।

इस मौके पर उपस्थित होकर अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात्
पहलवानों से परिचय प्राप्त किया।

पंजाब के पहलवान मौसम अली मलेरकोटला और तमिलनाडु के पहलवान नकाबपोश के बीच बहुत ही रोमांचक कुश्ती हुई, जिसमें पंजाब के पहलवान मौसम अली मलेरकोटला जो देखने में हल्का-फुल्का दिख रहा था ने भारी भरकम पहलवान मोटा दिखने वाले तमिलनाडु के नकाबपोश को पटकनी दे दिया।

दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों में पहलवान निगम जौनपुर, चैंपियन मौसम अली मलेरकोटला पंजाब, पहलवान रामकृष्ण कौशांबी, नकाबपोश तमिलनाडु, पप्पू पहलवान कोडरमा, पायल सैनी राजस्थान शामिल थे।

प्रारंभ में अतिथियों ने स्वर्गीय शशिधर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

स्वर्गीय शशिधर मिश्र के सुपुत्र और स्थानीय प्रधान श्री शांति भूषण मिश्र उर्फ रज्जन’ ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही यह भव्य आयोजन संभव हो सका है।

उनके छोटे भाई श्री शिव भूषण मिश्र उर्फ ‘सज्जन’ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दंगल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र वासियों ने बहुत उत्साह और मनोयोग के साथ बड़े भव्य तरीके से संपन्न किया है।

दूर दराज से दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए जुटे हुए समाज के संभ्रांत लोगों ने विराट राष्ट्रीय दंगल की गौरवशाली परंपरा को कायम रखने के लिए दोनों भाइयों की जमकर सराहना किया।

इस अवसर पर भारतीय लोक दल के वरिष्ठ नेता बृजकिशोर शुक्ला, डा० शक्ति कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार मिश्र ‘बेलौरा’ त्रिभुवन नाथ मिश्र, रवीन्द्र नाथ मिश्र, अमरदीप शुक्ल, विश्वभवन शुक्ल, विन्देश्वरी प्रसाद मिश्र, इन्द्र नारायण द्विवेदी, हिमांशु पाण्डेय ‘कोमल’ आद्या शरण शुक्ल, रामेश्वर प्रसाद शुक्ल, विभव भूंषण शुक्ल, शान्ति भूषण मिश्र (रज्जन) शिव भूषण मिश्र (सज्जन) पूर्व सैनिक, शुधीश नारायण पाण्डेय, विवेक पांडेय ‘जिप्पी’, शिवम् उपाध्याय, गणेश श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, बैजनाथ द्विवेदी, संजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button