ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशराजनीति

प्रधानों जैसी हो गयी है विधायकों की हैसियत बोले ब्रज भूषण शरण सिंह

पूर्व सांसद ने साझा किया दर्द काम करवाने के लिए अधिकारियों की करनी पड़ रही चरण वंदना

प्रधानों जैसी हो गयी है विधायकों की हैसियत बोले ब्रज भूषण शरण सिंह

 

पूर्व सांसद ने साझा किया दर्द काम करवाने के लिए अधिकारियों की करनी पड़ रही चरण वंदना

ग्लोबल भारत डेस्क : भाजपा के चर्चित नेता और कैंसरगंज के पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने राजनीति के बदले स्वरूप और स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने कहा की आज विधायकों की हैसियत वैसे हो गयी है जैसे प्रधानों की है, अधिकारियों द्वारा उनको भाव नही दिया जाता है। अपना काम करवाने के लिए जिलाधिकारी का पैर पकड़ना पड़ता है। ये व्यवस्था लोकतंत्र को कमजोर करने की है इससे जन प्रतिनिधियों का आत्मविश्वास कमजोर हो रहा है।

पूर्व सांसद ने कहा की मुलायम सिंह के जमाने मे विधायक कोई भी कार्य कहते थे तो दो घंटे मे परिणाम सामने होता था लेकिन आज के हालात मे ऐसा कुछ भी नही हो रहा। बताते चलें की ब्रजभूषण शरण सिंह का एक लड़का उन्ही की सीट कैंसरगंज से भाजपा सांसद है और एक पुत्र गोंडा से विधायक है। एक चैनल से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने ये बातें कही की आज विधायकों की हैसियत ग्राम प्रधानों जैसी हो गयी है। उनका यह बयान राजनीति और व्यवस्था को आईना दिखाने जैसा है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button