ब्रेकिंग
संविधान गौरव दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों प... संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों पर क्विज प्रतियोगिता का किया गया आय... मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में की ताला बंदी ठप रहा न्यायिक कार्य भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की समीक्षा बैठक चित्रकूट मे सम्पन्न। सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा...
उत्तरप्रदेशचित्रकूट

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की समीक्षा बैठक चित्रकूट मे सम्पन्न।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की चिंतन, सम्मान व समीक्षा बैठक मंगलवार 24 नवंबर 2026 को प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की समीक्षा बैठक चित्रकूट मे सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
चित्रकूट, 24 नवम्बर।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की चिंतन, सम्मान व समीक्षा बैठक मंगलवार 24 नवंबर 2026 को प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।

इस बैठक मे मुनेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि, डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय राष्ट्रीय संयोजक अति विशिष्ट अतिथि और डॉ सतीश बब्बा प्रांतीय संरक्षक और सच्चिदानंद मिश्रा प्रांतीय प्रभारी , पवनेश कुमार पवन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विशिष्ट अतिथि के रूप मे शामिल हुए। बैठक का संचालन देश दर्शन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी प्रदीप सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथियों व सदस्य गणों द्वारा माता गायत्री को प्रणाम करने के बाद किया गया।जिलाध्यक्ष चित्रकूट शिव मूरत द्विवेदी और मंडल अध्यक्ष अखिलेश दीक्षित द्वारा अपने सभी सदस्यों के द्वारा अतिथियों व विभिन्न जनपदों से आये पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बैठक के एजेंडा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश पवन ने विस्तार से बताया। श्री पवनेश ने कहा कि इस समय सदस्यता अभियान चल रहा है। एक तरफ जहां नये सदस्यों को महासंघ मे शामिल किया जा रहा है तों दूसरी तरफ पुराने सदस्यों के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। अनुरोध किया कि सभी लोग तत्परता से नवीनीकरण कराते हुए प्रत्येक सदस्य कम से कम महीने मे एक नये सदस्य को महासंघ से जोड़ने का प्रयास करें।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्रा ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से विगत 26 वर्षो से इस महासंघ को सींच कर वट वृक्ष बनाकर 18 राज्यों मे पत्रकारों की आवाज बनाने के लिये राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय जी की जितनी भी तारीफ की जाय, कम है। कहा कि अब हम सभी का दायित्व बनता है कि हम लोग इस को इतना मजबूत करें कि पूरे हिंदुस्तान के पत्रकारों की यह आवाज बन जाय। साथ ही श्री मिश्रा ने प्रांतीय टीम द्वारा पत्रकार हित मे चलायी जा रही नेवता योजना, दुर्घटना मे घायल होने पर इलाज मे सहयोग व मृत्यु होने पर सहयोग प्रदान करने वाली योजनाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की।

राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने प्रांतीय टीम को सुझाव दिया कि महासंघ मे सदस्य बनाने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि नया सदस्य बनने वाला व्यक्ति शुद्ध रूप से पत्रकार ही है, दलाली करने वालों को महासंघ से न जोड़ा जाय। डॉ उपाध्याय ने सभी से अनुरोध किया कि नवीनीकरण का कार्य जल्द से जल्द करा लिया जाय, जिससे सभी को दिसंबर अंत या जनवरी के प्रथम सप्ताह तक परिचय पत्र जरूर मिल जाये।

प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने अपने सम्बोधन मे प्रांतीय व जिला कमेटियों के निष्क्रिय पदाधिकारियों को अन्तिम रूप से निर्देशित किया कि अगर आप लोग अभी भी सक्रिय नहीं हुए और कम से कम दो नये सदस्य नहीं बनाये, तों आपकी जगह नये ऊर्जावान साथी को पदाधिकारी बना दिया जायेगा। सभी से नवीनीकरण को हर हाल मे दिसंबर के द्वितीय सप्ताह तक पूर्ण करने का अनुरोध किया। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी साथी की बिटियां की शादी मे सहयोग के लिये नेवता योजना चलायी जा रही है। लेकिन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी महासंघ के साथियों की इस मे सहभागिता कम हो रही है। यह योजना हर एक साथी के लिये है, इसमें सभी लोग सहयोग करें। साथ ही जब भी किसी साथी के दुर्घटना मे घायल होने पर इलाज मे सहयोग के लिये और मृत्यु होने पर परिजनों के सहयोग के लिये जब भी घोषणा की जाय, आप लोग अधिक से अधिक संख्या मे सहयोग करने की कृपा करें।

सर्वसम्मति से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का एक ध्वज निर्मित करने तथा अब तक आयोजित हुए सभी कार्यक्रमों का वृत्त चित्र डॉक्यूमेंट्री फिल्म के रूप में बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया । इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए सब के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की और सभी पत्रकारों को गायत्री शक्तिपीठ की ओर से अंगवस्त्र एवं साहित्य देकर सम्मानित किया जिसमें मुख्य रूप से श्री मुनेश्वर मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ डॉ भगवान प्रसाद उपाध्यक्ष राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सिंह देश दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी पवनेश पवन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉक्टर सतीश बाबा प्रांतीय संरक्षक उत्तर प्रदेश सच्चिदानंद मिश्र प्रांतीय प्रभारी श्याम चंद लखनऊ संगठन सचिव विष्णु नारायण पांडे लखनऊ सचिव सूर्यकुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष अयोध्या रमेश चंद्र पांडे संयुक्त सचिव अयोध्या अमित कुमार मिश्रा विधि सलाहकार अयोध्या पवन कुमार मिश्रा सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी कौशांबी अमित कुमार द्विवेदी सदस्य कौशांबी राजेंद्र पांडे जिला अध्यक्ष जमुनापार प्रयागराज पंकज गुप्ता जिला अध्यक्ष महानगर प्रयागराज सरिता सिंह प्रभारी मिर्जापुर वीरेंद्र कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष लखनऊ शिव मूरत द्विवेदी जिला अध्यक्ष चित्रकूट रमेश रैकवार पंकज शुक्ला अखिलेश दीक्षित मंडल अध्यक्ष चित्रकूट घनश्याम पांडेय मंडल उपाध्यक्ष चित्रकूट रमेश रौनियार जिला महासचिव चित्रकूट पंकज शुक्ला जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट अनिल त्रिपाठी उपाध्यक्ष चित्रकूट वेद प्रकाश द्विवेदी सर्वेश पांडे मनीष गुप्ता फूलचंद तिवारी , अनिल कुमार तिवारी , शांति ओझा सहित अन्य जनपदों के पत्रकार साहित्यकार और स्थानीय मां नागरिक तथा गायत्री शक्तिपीठ के अनेक साधक उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button