ब्रेकिंग
सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला। बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम व एसपी ने एक्सीडेंट में घायल दो व्यक्तियों का मौके पर किया प्राथमिक उपचार

परिजनों द्वारा जताया गया आभार, जनपदवासियों ने डीएम,एसपी द्वारा किये गये मानवीय कार्य की प्रशंसा

डीएम व एसपी ने एक्सीडेंट में घायल दो व्यक्तियों का मौके पर किया प्राथमिक उपचार

परिजनों द्वारा जताया गया आभार, जनपदवासियों ने डीएम,एसपी द्वारा किये गये मानवीय कार्य की प्रशंसा

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। सड़क दुर्घटना में घायल 2 व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने मानवीयता का एक सच्चा उदाहरण पेश किया है। थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत गोरखापुर में हुई सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्ति के सिर व पैर में चोट आयी थी ।

पूरा मामला। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले डीएम शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा रास्तें में घायल 2 व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया। एसपी डॉ० अनिल कुमार ने खुद ही घायल के घावों को साफ किया और रक्तस्राव को रोकने के उपाय किए। वर्तमान में घायल व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है ।

पुलिस अधीक्षक का बयान-

पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने कहा, “हमारी जिम्मेदारी सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि मानवीय सेवा भी करना है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है।”

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button