ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,33,815 वादों का हुआ निस्तारण

प्री लिटिगेशन वादों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर ले निःशुल्क सहायता-- जिला जज।।

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया और संचालक एडीजे सुमित पवार ने किया।

प्री लिटिगेशन  वादों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर ले निःशुल्क सहायता– जिला जज।।

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वीडियो– सत्य प्रकाश त्रिपाठी (जिला जज )साथ में एडीजे सुमित पवार 

जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आपसी सुलह समझौते से मुकदमों का निस्तारण लोक अदालत में करें,जिससे अधिक से अधिक वादकारियों को लाभ मिल सके।

वीडियो — सुमित पवार अपर जिला जज 

कार्यक्रम का संयोजन/संचालन सुमित पंवार अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण, मध्यस्थगण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सेल एवं पी0एल0वी0गण उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में कुल 13,38,15 वादों का निस्तारण किया गया।जिनमें 4436 फौजदारी वाद, 14 एन0आई0 एक्ट, 138 विद्युत वाद, 19 मोटर दुर्घटना वाद, 34 वैवाहिक वाद, 66 सिविल वाद, 635 बैंक ऋण, 9 बी0एस0एन0एल0 वाद, 5 उपभोक्ता फोरम कलेक्ट्रªेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 127013 मामले, एवं यातायात कार्यालय द्वारा 1440 वादों का निस्तारण किया गया।उपरोक्त प्रकरणों के अन्तर्गत फौजदारी वादों में 840786/-रू0 का अर्थदण्ड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अधिकारी श्री दिवाकर चतुर्वेदी द्वारा कुल 19 मामलो में विपक्षी बीमा कम्पनियों से पीड़ित याचीगण को रू0 15511000/- का प्रतिकर दिलाया गया, उत्तराधिकार वादों में 7615323/-रू0 का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। बैंको के बकाया ़ऋण के 635 मामलों में बैंक एवं बकायेदारो के मध्य 49304000/-रू0 एवं बी0एस0एन0एल0 वादों में कुल रूपया 15336/-का समझौता हुआ। परिवार न्यायालय द्वारा 34 वैवाहिक मामलों का निस्तारण कराया गया। स्थाई लोक अदालत द्वारा कुल 6 वादों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्ण आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवकों, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थगण एल0ए0डी0सी0एस0 कर्मचारीगण व बैंक अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि प्री लिटिगेशन वादों में वादी और प्रतिवादी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जुड़े हुए लोगों से संपर्क कर अपने मामलों का नि:शुल्क निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्रतिनिधि का यही मुख्य उद्देश्य है कि पारिवारिक मामलों में सुलह समझौते के आधार पर मामला निपटाए जा सके ताकि मामला कोर्ट तक न जाए।जिला जज ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया एवंं अदालतों में अधिवक्ताओं में मुख्य भूमिका होती है। बेंच और बार एक सिक्के दो पहलूूूूू होते हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button