ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी हत्याकांड को लेकर फूटा जनाक्रोश। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद प्रयागराज इकाई की बैठक 27 जून को। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन। 'समग्र चेतना महोत्सव' में धर्म, राष्ट्र, प्रकृति और समाज पर हुआ गहन मंथन। देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़राजनीति

सप्ताह के अंदर ही निपटाए जन समस्या समीक्षा बैठक में बोले एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल भैया

कुंडा और डेरवा नगर पंचायत की समीक्षा बैठक में जन समस्याओं के निस्तारण की ओर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश

सप्ताह के अंदर ही निपटाए जन समस्या समीक्षा बैठक में बोले एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल भैया

 

कुंडा और डेरवा नगर पंचायत की समीक्षा बैठक में जन समस्याओं के निस्तारण की ओर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश

 

प्रतापगढ़, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य प्रतापगढ़ गोपाल भैया की अगुवाई में संपन्न हुई। कुंडा और डेरवा नगर पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में जन समस्याओं को लेकर गंभीर निर्णय लिए गए। एमएलसी प्रतापगढ़ ने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष और सफाई कर्मियों के साथ अहम बैठक की गई। गोपाल भैया ने दोनों नगर पंचायत के कर्ताधर्ताओं से एक स्वर में ये बात कही गई कि किसी भी समस्या जिसमें बोर्ड द्वारा प्रमाणित किए जाने का कार्य और वरासत जैसे गंभीर कार्यों की एक निश्चित अवधि बनते हुए एक सप्ताह के भीतर जनता का कार्य संपन्न किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने कभी भी जाति की बात नहीं किया। सेवानिति की सहारे 3 दशक से निरंतर जनसुलभ हैं यही नहीं राजा भैया की टीम के जिम्मेदार जन प्रतिनिधि भी इसी नीति के सहारे काम कर रहे है। कुल मिलाकर नगर में साफ सफाई, छिड़काव और जन समस्याओं के निस्तारण के लिए कमर कस कर काम करने पर जोर दिया। कुंडा में नगर पंचायत अध्यक्ष पति शिव कुमार भगवन ने और डेरवा के नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर बहादुर पटेल ने गोपाल भैया और पार्टी पदाधिकारियों समेत उपस्थित पत्रकारों का सम्मान भी किया, उन्हें अंगवस्त्रम और ब्रीफकेस देकर सम्मानित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ के एन ओझा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज पूर्व प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंह और पूर्व प्रमुख कुंडा व जिला पंचायत सदस्य बब्लू सिंह और विनोद पटेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button