ब्रेकिंग
आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

काशी नारायण मिश्र नियुक्त किए गए कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने माला पहनाकर, अंग वस्त्रम् भेंट कर लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया गया।

काशी नारायण मिश्र नियुक्त किए गए कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 1 फरवरी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने माला पहनाकर, अंग वस्त्रम् भेंट कर लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया गया।

आज दिनांक 01 फरवरी 26 को कांग्रेस कार्यालय,इन्दिरा भवन पर आयोजित स्वागत समारोह में शिर्ष नेत्तृत्व व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता मा.सांसद श्री प्रमोद तिवारी जी,उ.प्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री मा.श्री अजय राय जी एवम उ.प्र.कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की लोकप्रिय विधायक मा.श्रीमती आराधना मोना जी की संस्तुति पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमित कुमार राय जी ने तिलक इण्टर मीडिएट कॉलेज,प्रतापगढ़ के प्रवक्ता श्री काशी नारायण मिश्र जी को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के उपरान्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में माला पहनाकर, अंग वस्त्रम भेंट कर लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान” के माध्यम से चुनिन्दा लोगों को कांग्रेस के फ्रंटल,विभाग एवम प्रकोष्ठ में जगह मिल रही है।

आज राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवम उ.प्र. कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना ने नवनियुक्त शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र से फ़ोन से वार्ता करके बधाई एवम उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

नव नियुक्त शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र ने कहा कि शीर्ष नेत्तृत्व के दिशा निर्देश व उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा, जिला अध्यक्ष के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जल्द से जल्द कमेटी गठित कर शीर्ष नेत्तृत्व को भेजकर संस्तुति कराकर जनहित में शिक्षको की भूमिका के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करूँगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम, नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक, जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्र, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वासिम, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ.दीपक शुक्ल, रहमान नेता, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी, सुधीर तिवारी, राम धन यादव, राजू खान, जिला सचिव फतेह बहादुर सिंह, जिला सचिव सुधांशु शुक्ल, जिला सचिव आशिक अली, जिला सचिव मो. दिलशाद, जमाल, राम मनोहर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button