ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां

वृक्षरक्षा संकल्प के साथ प्रसाद रूप में पौध और फल हुए वितरित

17 को विश्वकर्मा पूजा पर भी भव्य आयोजन

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में हरितालिका तीज मेला का भव्य आयोजन देर रात्रि तक हुआ। क्षेत्रीय समाज की हजारों निर्जला व्रती महिला शक्ति ने प्रतिभाग करके भगवान भयहरण नाथ महादेव का पूजन अर्चन किया। जहाँ प्रबन्ध संस्था के मार्गदर्शन में जहाँ वन विभाग व लोक भारती द्वारा प्रसाद रूप में सैकड़ो पौध वितरित किया गया वहीं मुख्य मन्दिर के पुजारी भोला नाथ द्वारा चढ़ावा ग्रहण किया और सभी महिलाओं को प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया गया।

oplus_0

यह जानकारी देते हुए भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि हरितालिका तीज मेले में तकरीबन 10 हजार से अधिक महिला शक्ति ने प्रतिभाग किया। दोपहर 2 बजे धाम में महिला शक्ति का आगमन शुरू हुआ जो देर रात्रि तक जारी रहा। मुख्य मंदिर के पुजारी भोला नाथ तिवारी सहित सभी मंदिरों के पुजारी के संयोजन में कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था में लगी रही। मेला क्षेत्र में मेला सचिव अनिल मिश्र, मंदिर सचिव मुरली पांडेय तथा कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र व स्वच्छता ग्राही राज कुमार नगर पंचायत की सफाई टीम के साथ सभी व्यवस्था में सहयोग करते रहे।

हरितालिका तीज के अवसर पर लोक भारती के द्वारा पौध संरक्षण के संकल्प के साथ व्रती महिलाओं को फलदार व उन्नत किस्म के पौध वितरित किये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल ने की। लोक भारती के जिला संयोजक डी के शर्मा तथा सह संयोजक सागर मिश्र तथा संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, हीरा लाल, संगठन सचिव राज किशोर मिश्र ने महासचिव समाज शेखर के मार्गदर्शन में आँवला, अमरूद व लाठी वाले बांस के सैकड़ो पौध वितरित कर वृक्ष रक्षा का संकल्प दिलाया। वन विभाग की ओर से धाम परिसर व मार्ग में व्यापक पौध रोपण हेतु विशिष्ट पौध व ट्री गार्ड उपलब्ध कराया गया। चौकी प्रभारी राजीव वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ सभी व्यवस्था में सतर्क सहयोग प्रदान किया।

oplus_0

महासचिव समाज शेखर ने बताया कि रविवार 13 सितंबर को परम्परागत सामाजिक भंडारा का आयोजन हुआ जिसमें 20 हजार से अधिक भक्तों ने भाग लिया। जिसमें सहायक पुजारी रामू तिवारी, धोनू सिंह , राजू अग्रहरि व भानू सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर धाम स्थित विश्वकर्मा मन्दिर में भव्य आयोजन मन्दिर समिति द्वारा होगा जिसमें विविध आयोजन होंगे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button