ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ। खाकी ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का किया पर्दाफाश  ब्लाक पट्टी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न। बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल देश के श्रम संगठनों के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ में भी आम हड़ताल रही। एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध मे... फर्जी लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश,जिसकी स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं बेकाबू रोडवेज बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जातीय जनगणना की घोषणा पर जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के लिए धन्यवाद जुलूस निकाला।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के प्रयासों का प्रतिफल है कि केंद्र की भाजपा सरकार को जातिगत जनगणना कराए जाने के लिए बाध्य होना पड़ा।

जातीय जनगणना की घोषणा पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए धन्यवाद जुलूस निकाला।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 2 मई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के प्रयासों का प्रतिफल है कि केंद्र की भाजपा सरकार को जातिगत जनगणना कराए जाने के लिए बाध्य होना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष(लोकसभा) राहुल गांधी विगत कई वर्षों से देश में जातिगत जनगणना कराए जाने हेतु केन्द्र सरकार से अनवरत मांग करते आ रहे हैं।

इसकी घोषणा केंद्र सरकार द्वारा दिनांक 30/04/2025 को कर दिया गया है l
जिसके सन्दर्भ में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री मा.श्री अजय राय जी के निर्देश व जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से आंबेडकर चौराहे पर राहुल गांधी जी के लिए धन्यवाद जुलूस निकाला गया l

कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस जनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा व्यास जी के आकस्मिक निधन पर चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया l

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक संरचना को मजबूत करने के लिए जातिगत जनगणना कराई जानी चाहिए, राहुल गांधी जी ने इसे सड़क से लेकर सदन तक जन आंदोलन बना दिया था l श्री त्रिपाठी ने कहा कि शोषितों,वंचितों और पिछड़ों के हक की आवाज है जातिगत जनगणना l

नगर अध्यक्ष इरफान अली व कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता से वादा किया था कि हम हर हाल में जाति जनगणना करवाकर रहेंगे l

विपक्षी पार्टी के रूप में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान “जातीय जनगणना एवं हिस्सेदारी न्याय” को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया और बार-बार ये मांग दोहराई।

पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा व अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि यह देश की जनता और राहुल गांधी जी की प्रतिबद्धता की जीत है कि आज केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने को मजबूर हुई है।

कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और हर वर्ग को उचित हिस्सेदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुब्बी माबूद, विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशान्त सिंह प्रिंशु, रानीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मौलाना वाहिद, पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता सिंह पटेल,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, आसपुर देवसरा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, गौरा ब्लॉक अध्यक्ष चरण सिंह यादव, सोनी तिवारी, सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, इंद्रानंद तिवारी, अशोक सिंह, उमेश तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, रियाज सुलतान, मो.साहिल, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अंजली उपाध्याय, शहजाद सलमानी, धर्मराज सिंह, सलमान खान, शिवांशु भट्ट, अबू शमा, अरबाज आलम, अश्वनी उपाध्याय, अब्दुल रहमान, पिछड़ा वर्ग विभाग के नगर अध्यक्ष मो. इदरिशी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, रियाज सुलतान, अश्वनी उपाध्याय, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, बेलाल अहमद, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button