प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांधाता का रामनगर गांव
इस वारदात ने 15 साल पुराने उस जख्म को फिर से हरा कर दिया है, जब दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हत्याएं हुई थीं
प्रतापगढ़। मांधाता से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर आ रही है, जहाँ पुरानी रंजिश की आग एक बार फिर धधक उठी है। रामनगर गांव में सलीम नाम के व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस विवाद की जड़ें 15 साल पुरानी हैं, जिसमें पहले भी दोनों पक्षों से हत्याएं हो चुकी थीं। आज उसी खूनी रंजिश ने एक और जान ले ली है।”
मांधाता थाना क्षेत्र का रामनगर गांव आज फिर दहल उठा। सलीम, पुत्र लाल मोहम्मद की पड़ोसी दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात ने 15 साल पुराने उस जख्म को फिर से हरा कर दिया है, जब दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हत्याएं हुई थीं। हालांकि, उस समय मुकदमेबाजी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन अंदर ही अंदर रंजिश की आग सुलग रही थी।”
आज उसी पुराने विवाद का खौफनाक अंत सलीम की मौत के रूप में सामने आया।
परिजनों का आरोप है कि समझौते के बावजूद पड़ोसी पक्ष मौके की तलाश में था और आज मौका मिलते ही सलीम को निशाना बना लिया गया। घटना के बाद से गांव में जबरदस्त आक्रोश है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।”
कानून को हाथ में लेने वाले इन दबंगों ने 15 साल पुराने समझौते को धता बता दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन हत्यारों को कब तक गिरफ्त में लेती है।



