ब्रेकिंग
हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।

₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी किया।

UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 18 सितंबर।

₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर व्यापारियों से 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी किया।

आज शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि UPI में 0.04% MDR (मर्चेन्ट डिस्काउंट रेट) लगाया जाना आम जनता एवम व्यापारियों के जेब पर डकैती है शुरू में नहीं था तो क्यों लगाया जा रहा है l

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान के नाम पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डाला जाए तथा इस संबंध में प्रस्तावित व्यवस्था पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दुष्प्रचार कर रही है कि कांग्रेस के सांसद भी कमेटी में थे,लेकिन कांग्रेस के किसी भी संसद के पास प्रस्ताव नहीं भेजा गया और ना ही किसी सांसद ने इस प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर किए l

जिला सचिव विजय प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि देश का छोटा व्यापारी पहले से ही बढ़ती महंगाई, व्यापारिक लागत और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क या टैक्स का भार बढ़ने से व्यापार की लागत प्रभावित हो सकती है, जिसका अप्रत्यक्ष असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारी, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह व्यापारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुने और ऐसी कोई व्यवस्था लागू न करे जिससे डिजिटल भुगतान करने वाले छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद जायसवाल, वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, विजय शंकर त्रिपाठी, आलोक सिंह, रियाज सुल्तान, संजय कुमार पांडेय, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार सरोज, सलमान खान, मीरा देवी गौतम, रविंन्द्र मिश्र, मोनू मिश्र, अभय किशोर त्रिपाठी, डॉ.सर्वेश शुक्ला, अंजनी कुमार रमाशंकर मिश्रा, शैलेश पांडे, जीवेश शुक्ला, अरविंद कुमार, मो.दिलशाद, मो.सब्बीर, तैयब, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button