ब्रेकिंग
माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

खड़गे विवाद पर सियासी संग्राम

कांग्रेस नेता का आरोप—सीएम की बयानबाज़ी नफरत भरी, संपत्ति बढ़ोतरी की जांच की उठाई मांग

खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—“यह दलित समाज का अपमान”

कांग्रेस नेता का आरोप—सीएम की बयानबाज़ी नफरत भरी, संपत्ति बढ़ोतरी की जांच की उठाई मांग

ग्लोबल भारत न्यूज 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के महासचिव और कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के उपाध्यक्ष करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने इसे न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान बताया, बल्कि दलित समाज की गरिमा पर भी चोट करार दिया है।
कुंडा में जारी प्रेस विज्ञप्ति में करुण पाण्डेय ने कहा कि भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा शर्मा की टिप्पणी उनकी “नफरती सोच” को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी दबाव और कथित घोटालों के डर से मुख्यमंत्री का संतुलन बिगड़ गया है, जिसके चलते वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।
करुण पाण्डेय ने खड़गे के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी संयम और शालीनता नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि खड़गे ने अपने जीवन में हिंसा में परिवार खोने जैसी त्रासदी झेली, लेकिन इसके बावजूद कभी नफरत की राजनीति नहीं की। यही कारण है कि वे नौ बार विधायक और तीन बार सांसद रह चुके हैं और आज देश की राजनीति में शीर्ष स्थान पर हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत करने वाले खड़गे आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं, जो उनके संघर्ष और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। करुण पाण्डेय के मुताबिक, खड़गे ने कभी भी अपनी सामाजिक पृष्ठभूमि को मुद्दा बनाकर राजनीति नहीं की, बल्कि हमेशा आत्मविश्वास और समर्पण के साथ देश और पार्टी के हित में कार्य किया।
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे ऐसे नेताओं से सीख लेनी चाहिए और नफरत की राजनीति से दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा शर्मा और उनके परिवार की पिछले पांच वर्षों में बढ़ी संपत्ति की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button