ब्रेकिंग
नकली सोने का लालच देकर ठगी करने अंतर्जनपदीय शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, कई जिलों में फलाया था जाल  राष्ट्रभक्ति व निस्वार्थ भाव से देश के युवा करें कार्य- नरेंद्र ठाकुर प्रतापगढ़: मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, इलाके में सनसनी मारपीट में घायल युवक की इलाज दौरान हुई मौत,मृतक के भाई का आरोप स्थानीय पुलिस नहीं कर रही है पोस्टमार... प्रतापगढ़: मिशन प्रबंधक पर अवैध वसूली के आरोप, कार्रवाई न होने पर समूह की दर्ज़नो महिलाओं ने खोला मोर... एसपी प्रतापगढ़ ने कुंडा थाना प्रभारी को उत्तम सेवा के लिए दिया प्रशस्ति पत्र 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत महात्मा गांधी की मूर्ति पर एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया। लायंस क्लब प्रतापगढ हर्ष द्वारा माघ मेला स्नानार्थियों के सेवार्थ बस स्टाप पर निःशुल्क चाय वितरण। सरांय सैद ख़ां गांव से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या निकला कारवां  बार कौंसिल ऑफ यूपी का चुनाव 16 से 31 जनवरी होगे,चौथे चरण में होगा प्रतापगढ़ समेत 18 जिलों का मतदान 
उत्तरप्रदेशभदोही

स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गार्गी तिवारी ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश की कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
गोपीगंज, संत रविदास नगर, 14 दिसम्बर।

स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ग्राम कौलापुर में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गार्गी तिवारी ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गार्गी तिवारी ने बताया कि स्वाभिमान मंच वर्ष 2014 से निरंतर सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना, महिलाओं व नौजवानों के सम्मान की रक्षा करना तथा जहां भी आवश्यकता पड़े, आगे बढ़कर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ना है।

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान मंच भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं विविधता में एकता की नीति पर कार्य कर रहा है।

संगठन महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इसके तहत महिलाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाया जा रहा है, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सकें।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की नीतियों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से संरक्षक डा० शक्ति कुमार पाण्डेय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमनमणि त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री राजेश्वर तिवारी, मंडल अध्यक्ष आचार्य अजय, जिला अध्यक्ष पवन पांडेय, महिला जिला अध्यक्ष सुषमा तिवारी, अजय मिश्रा, शिव प्रकाश पांडे, जितेंद्र तिवारी, त्रिभुवन दुबे, मुकुंदन उपाध्याय आदि लोगों उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button