ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखे, तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6307363107 पर सूचना दें-- दीपक भूकर

प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतापगढ़ पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना फतनपुर क्षेत्र के पकड़ी बॉर्डर बैरियर के पास एक ट्रक से 02 क्विंटल 21 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 2.22 करोड़ रुपये आंकी गई है।

उड़ीसा से लाकर अलग-अलग शहरों में करते थे सप्लाई
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में ट्रक चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. अरबाज (निवासी जाफरपुर), शोएब मलिक (निवासी कठार मधुपुर) और मो. वासिर (निवासी मंदाह, सभी थाना कंधई क्षेत्र) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे उड़ीसा से अवैध गांजा लाते थे और उसे अन्य सामानों के बीच ट्रक में छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते थे। मुख्य आरोपी मो. अरबाज का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर कंधई थाने में धारा 323, 354(ख), 427, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने थाना फतनपुर में मु.अ.सं. 82/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया सहित पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

पुलिस की आमजन से अपील
प्रतापगढ़ पुलिस ने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान छेड़ रखा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखे, तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6307363107 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button