ब्रेकिंग
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्...
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया

दो किशोरों पर वारदात का आरोप, एक हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया

दो किशोरों पर वारदात का आरोप, एक हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने मामले में एक किशोर आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

सुबह आम के बाग में पेड़ से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे परिजनों ने गांव के पास स्थित आम के बाग में युवती का शव पेड़ से लटका देखा। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर नवाबगंज चौकी और मानिकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं। गले पर दबाव और नाखूनों से खरोंच जैसे निशान मिलने की बात सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है।

मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। इसी आधार पर पुलिस एक आरोपी तक पहुंची, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवती का परिचित था और शनिवार रात उसे घर से कुछ दूरी पर खेत की तरफ बुलाया गया था, जहां दूसरा आरोपी भी मौजूद था।

विरोध करने पर हत्या का आरोप

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद शव को करीब 50 मीटर दूर आम के बाग में ले जाकर पेड़ से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

एक आरोपी हिरासत में, दूसरा फरार

मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

एसपी बोले- एक आरोपी हिरासत में, जांच जारी

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में एक किशोर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button