ब्रेकिंग
यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने प्रदेश में विद्युत आपूर्ति के संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार से केन्द्र से अनुरोध कर वित्तीय मदद के जरिए बिजली क्रय किये जाने पर जोर दिया है।

भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लालगंज प्रतापगढ़, 29 मई।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने प्रदेश में विद्युत आपूर्ति के संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार से केन्द्र से अनुरोध कर वित्तीय मदद के जरिए बिजली क्रय किये जाने पर जोर दिया है।

स्थानीय कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए उन्होने कहा कि अदूरदर्शिता तथा लचर व्यवस्था के कारण इस समय पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने से परेशान है।

शुक्रवार को रामपुरखास के दौरे पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने ननौती तथा रेहुआ लालगंज व मंगापुर एवं सांगीपुर के साथ लालगंज में कार्यकर्ताओं तथा जनता से संवाद के जरिए कहा कि सरकार द्वारा वर्टिकल सिस्टम लागू करने से हुई संविदा कर्मचारियों कम संख्या के चलते विद्युत फाल्ट ठीक होने में अधिक समय लग रहा है।

प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को लेकर व्यवस्था की बदहाली के बाबत उन्होनें बताया कि बीती पचीस मई को स्वयं तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को अलग अलग लिखे पत्र में गृह जनपद प्रतापगढ़ समेत पूरे प्रदेश में मांग के अनुरूप बिजली पैदा न होने से उत्पन्न आपूर्ति के संकट के बाबत कारगर सुझाव सरकार को सौंपा गया है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने लोगों को पत्र के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में एक सौ बत्तीस केवीए क्षमता के विद्युत उपकेन्द्रों की छः करोड़ पचीस लाख छिहत्तर हजार किलोवाट विद्युत आपूर्ति की क्षमता है। उन्होने कहा कि इसके विपरीत पंजीकृत उपभोक्ताओं द्वारा लिया गया लोड आठ करोड़ सत्तावन लाख किलोवॉट है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार से कहा है कि उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकृत लोड के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की क्षमता विकसित नही है। उन्होने कहा कि ऐसे में यदि प्रदेश के उपभोक्ता अपना पंजीकृत लोड इस्तेमाल करें तब विद्युत उपकेन्द्र उनकी मांग के अनुरूप आपूर्ति करने में सक्षम नही है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त इस भीषण गर्मी में विद्युत की मांग पंजीकृत लोड से अधिक स्वाभाविक रूप से बढ़ गया है। उन्होने कहा कि चिंताजनक यह है कि सरकार के द्वारा लखनऊ, कानपुर, मेरठ जैसे महानगरों में वर्टिकल सिस्टम लागू करने से संविदा कर्मचारियों की संख्या कम कर दी गयी है।

उन्होने कहा कि लगभग बीस हजार से अधिक इन कर्मियों की संख्या कम होने से फाल्ट ठीक होने में भी अधिक समय लग रहा है। उन्होने कहा कि सरकार का यह दावा पूरी तरह निराधार है कि पर्याप्त मेगावाट की बिजली आपूर्ति हो रही है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने तंज कसा कि आपूर्ति के दावे विद्युत उपकेन्द्रों पर पुलिस बल की तैनाती में स्वतः कलई खोल रहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इधर डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने से जनरेटर भी न चला पाने के कारण लोगों के सामने संकट और गहरा गया है।

उन्होने कहा कि सरकार विद्युत परियोजनाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित करते हुए हर कीमत पर बिजली उत्पादन बढ़ाये। सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार को सुझाव दिया कि पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की स्थिति को देखते हुए वहां बिजली की मांग कम होने की स्थिति में वहां से बिजली खरीदकर आपूर्ति बढ़ायी जाय।

उन्होने प्रदेश में वर्टिकल व्यवस्था को समाप्त करने के साथ संविदाकर्मियों की बहाली एवं स्वीकृत पदों के सापेक्ष अविलम्ब भर्ती पर भी जोर दिया है। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम में अधिमास के मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

बाबा धाम में पुरूषोत्तम माह तक निर्बाध आपूर्ति के प्रबन्धों को लेकर श्रद्धालु सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना के प्रयासों की सराहना करते भी दिखे। ननौती तथा सांगीपुर व लालगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत भी हुआ दिखा।

उन्होने क्षेत्र के बड़हुआं, पूरे भूसू, मदनगढ़ बेलहा, रामपुर, सराय संग्राम सिंह में भी लोगों से मुलाकात कर विधायक मोना द्वारा संचालित विकास योजनाओं के पूरा होने में सहयोग मांगा।

इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, लालगंज प्रमुख अमित सिंह पंकज, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, महेन्द्र सिंह, रामकृपाल पासी, भुवनेश्वर शुक्ल, लालजी यादव, आशीष उपाध्याय, मो0 असलम, डा0 चन्द्रेश सिंह, शीतला प्रसाद दुबे, जर्रार हुसैन, कल्लू पाण्डेय, रवीन्द्र मिश्र, सुनील त्रिपाठी, महन्त द्विवेदी, पप्पू तिवारी, दारा सिंह, मुरलीधर तिवारी, पन्नेलाल पाल, आशीष कौशल, त्रिभु तिवारी, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ल, दयाराम वर्मा, राममिलन यादव, श्याम नारायण तिवारी, उधम सिंह, छोटे लाल सरोज, लालजी पटेल, धीरेन्द्रमणि शुक्ला, उदयशंकर दुबे, जियाउल, श्रीश पाण्डेय, आसिफ खां, निजाम आदि मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button