ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

पट्टी, प्रतापगढ़। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने सदर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही विभिन्न गांवों और कस्बों से आए लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुटी रही। लोगों ने सड़क, बिजली, सिंचाई, पेंशन, आवास, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

जनसुनवाई के दौरान मोती सिंह ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर कई मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता के सुख-दुख और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर उपलब्ध रहना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा, जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध रहा हूं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी जरूरतमंद को न्याय और सुविधा दिलाना हमारी प्राथमिकता है।”

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button