ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
मध्यप्रदेश

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया और बर्फानी आश्रम के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर आचार्य लक्ष्मणदास बालयोगी महाराज मुख्य अतिथि रहे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
अमरकंटक, 30 मई।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया और बर्फानी आश्रम के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर आचार्य लक्ष्मणदास बालयोगी महाराज मुख्य अतिथि रहे।

डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में पत्रकार महासंघ के स्थापना दिवस 15 जुलाई को भोपाल मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जाने के साथ ही कई निर्णय लिए गए।

घनश्याम दास खरे राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य को पत्रकार कल्याण प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय प्रभारी घोषित किया गया।

सम्मेलन में स्वामी कल्पनेश की पुस्तक ‘कल्पनेश की काव्य गंगा’, काव्य संग्रह एवं आनंद नारायण पाठक अभिनव की ‘सपनों की उड़ान’ – दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार महासंघ द्वारा समय-समय पर सम्मेलन संगोष्ठियों एवं बैठकों के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं ,छोटे मझौले समाचार पत्रों के प्रकाशन पर होने वाली विभिन्न तरह की समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों को समय-समय पर भेजे जाते हैं, लेकिन पत्रकारों की समस्याओं पर सरकारें गंभीरता के साथ विचार नहीं करती, जिसके कारण पत्रकारों को समाचारों के लेखन के साथ ही समाचार पत्रों के प्रकाशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों के अधिमान्यता के लिए समितियों का गठन लगातार होते रहना चाहिए लेकिन यहां समितियां भंग करने के बाद दूसरी बार शीघ्र गठित नहीं की जाती, जिससे पत्रकारों की अधिमान्यताएं नहीं हो पाती। मध्य प्रदेश में तात्कालिक मुख्यमंत्री ने 70 वर्ष से ऊपर के पत्रकारों को सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन जनसंपर्क विभाग द्वारा लगातार यह कहकर कि जिन पत्रकारों की अधिमान्यता 10 वर्ष पूर्ण नहीं हुई है वह पत्रकार भले ही 70 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं उनका सम्मान निधि दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकारों ने पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बनाने की बातें समय-समय पर कही लेकिन आज तक सुरक्षा कानून नहीं बनाया गया। पत्रकारों की यात्राओं में छूट दी जाती थी लेकिन कोरोना काल के दौरान में उस सुविधा को बंद किया गया, जिसे आज तक शुरू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की मांग है कि यात्रा में दी जाने वाली छूट को तत्काल लागू किया जावे।

सम्मेलन में द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि स्वामी शिव गिरी जी महाराज रहे।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ काफी तेजी के साथ विस्तारित हो रहा है। यहां ब्लॉक, तहसील, और जिला स्तर पर काम करने वाले पत्रकार साथी समय-समय पर स्थानीय पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करते हैं।

पत्रकार महासंघ के 27 वें वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल मध्य प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को बड़े ही भब्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को भी चर्चा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जावेगा।

श्री उपाध्याय ने कहा कि अमरकंटक में होने वाले इस सम्मेलन की सफलता के लिए हमारे सभी साथी बहुत बधाई के पात्र हैं। तमाम जिलों के जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष व प्रांतीय इकाई के हमारे सम्मानित पदाधिकारी इस सम्मेलन में भाग लेकर सम्मेलन की सफलता को काफी ऊंचाई पर पहुंचाया है। पत्रकार महासंघ हमेशा अपने सभी साथियों से यही अपेक्षा करता है कि आप सब पत्रकारों की समस्याओं के लिए इसी तरह तत्परता के साथ संघर्ष करते रहेंगे।

सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर, राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह, साहित्य प्रकोष्ठ के प्रभारी रामलखन चौरसिया वागीश ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन सचिव चुन्नू कुशवाहा, मध्य प्रदेश के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी, प्रांतीय मुख्य महासचिव वीरेन्द्र मिश्रा, प्रांतीय प्रवक्ता दिलीप त्रिपाठी, प्रांतीय सचिव डॉ मनोज पाठक, रीवा संभाग के संभागीय अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय, महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष संगीता पटेल, मैहर जिला अध्यक्ष जी एल चौरसिया, सीहोर जिलाअध्यक्ष अजय पेरवाल, अशोक सोनी, रामपुर बाघेलान ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, शशि सिंह तिवारी, अनुराग सिंह तिवारी, भारत लाल पटेल, विजय चौरसिया, श्रीमती गुलाब वती पान्डेय ,नितेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, हरिओम पान्डेय ,मोहम्मद वसीम, हरिशंकर श्रीवास्तव प्रयागराज ,रीवा ब्लॉक अध्यक्ष बाल गोविंद द्विवेदी, पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय, धनंजय तिवारी अमरकंटक, विपुल बारिया जितेंद्र सितोले सुशील परमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सतवानी ,राजकुमार बजाज, पंकज पान्डेय ,अमित पटेल, अमरीश पटेल, ज्ञानवती द्विवेदी, रश्मि विश्वकर्मा, रामकुमार रजक, मोहम्मद मिराज सहित छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष हेमंत कुमार और उनकी टीम के साथ सैकड़ो की संख्या में पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकारों एवं पत्रकारों को विशिष्ट सम्मान पत्र, साल श्रीफल, अंगवस्त्रम उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय मुख्य महासचिव वीरेन्द्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में राममणि शुक्ला द्वारा विशेष सहयोग किया गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button