ब्रेकिंग
खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शील ही संदेश है,चरित्र ही संदेश है और शुचिता ही पत्रकारिता – सुभाष

देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में पत्रकारों का हुआ सम्मान

शील ही संदेश है,चरित्र ही संदेश है और शुचिता ही पत्रकारिता – सुभाष

देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में पत्रकारों का हुआ सम्मान

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। देवर्षि नारद जी का जीवन सामाजिक वैमनस्यता को समाप्त करने के लिए कृत संकल्पित था, लगातार भ्रमणशील रहकर सभी को सत्य और न्याय के पद पर चलने के लिए सजग करते रहते थे। इसीलिए इन्हें आद्य पत्रकार भी कहा जाता है । उक्त बातें रविवार को शहर स्थित जिला पंचायत सभागार में देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में विश्व संवाद केंद्र प्रतापगढ़ के संयोजकत्व में आयोजित ‘जीवन के शाश्वत मूल्यों में पत्रकारिता का सकारात्मक प्रभाव विषय पर विचार प्रवाह’ समारोह को बतौर मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने कहा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जीवन के शाश्वत मूल्यों को बनाए रखने में सकारात्मक भूमिका निभाती है, यह सत्य और न्याय की खोज में सभी लोगों को सही जानकारी प्रदान करके सामाजिक जागरूकता पैदा करके और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर जीवन के मूल्यों को मजबूत करती है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता सत्य को उजागर करना और न्याय को बढ़ावा देने का काम करती है। सामाजिक मुद्दों को समाज के सामने सही विश्लेषण करने का भी कार्य करती है । अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की महत्वपूर्ण विशेषता है। समाज को सत्य से अवगत करा कर सशक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी का निर्वहन करती है। पत्रकारिता राष्ट्रीयता से ओतप्रोत है। भारतीय मनीषा कहती है कि शील ही संदेश है, चरित्र ही संदेश है और शुचिता ही पत्रकारिता है। पत्रकारिता में भारत भारतीयता ,राष्ट्र और राष्ट्रीयता का भाव परिलक्षित होता है, जिससे शाश्वत मूल्य समृद्ध होते हैं ,और जीवन अपनी उत्कृष्टता को प्राप्त करता है ।पत्रकारिता जिज्ञासा, संवाद और संवेदना का समन्वय है।पत्रकारिता के प्रेरणा स्रोत नारद जी रहे ।नारद जी का जीवन ही संदेश है, अर्थात पत्रकारिता एक रचना शैली है, जो नारद जी के आदर्श तपस्या का प्रतिफल है। इस मौके पर अतिथि के रूप में मौजूद विभाग संघचालक रमेश चंद्र, जिला संघ चालक चिंतामणि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ देवर्षि नारद जी व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार सुरेश संभव ने किया। विषय प्रवर्तन विभाग प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पांडेय व कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह हरीश ,विभाग प्रचारक प्रवेश, जिला प्रचारक प्रवीण, जिला कार्यवाह हेमंत कुमार, सह जिला संघ चालक अशोक, कार्तिकेय, सीतांशु,शिव शंकर सिंह,अजय, सुमित,अंकित, प्रिया त्रिपाठी,धर्मेंद्र, रवि,राघवेंद्र,शैलेश,अखिलेश,शिव प्रकाश सेनानी,ओम प्रकाश त्रिपाठी, रघुवीर ,सतीश ,रवीश ,पवन अमितेंद्र शिवेश ,महेश गुप्ता ,रामेंद्र,रामचंद्र आदि समाज के संभ्रांत जन उपस्थित रहे। इस मौके पर अतिथियों व संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष द्वारा दर्जन भर पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button