ब्रेकिंग
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श...
Uncategorizedदेश

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत: मुंबई हमले का था साजिशकर्ता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मृत्यु हो गई।

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत: मुंबई हमले का था साजिशकर्ता।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 27 दिसम्बर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि मक्की को दिल का दौरा पड़ा। प्रोफेसर अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उच्च मधुमेह के बाद उनका इलाज चल रहा था।

मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
जमात-उद-दावा (जेयूडी) के अनुसार, प्रोफेसर अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लाहौर के एक निजी अस्पताल में शुगर (मधुमेह) के बाद उनका इलाज चल रहा था।

जेयूडी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, मक्की को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा (Abdul Makki Died) और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अब्दुल रहमान मक्की को हाफिज अब्दुल रहमान मक्की के नाम से भी जाता है। उसका जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में हुआ था। मक्की लंबे समय से हाफिज सईद का बहुत करीबी रहा है।

उसने लश्कर और जमात-उद-दावा (Jamaat ud Dawa, JuD) में कई अहम पदों को भी संभाला है। मक्की पॉलिटिकल चीफ और लश्कर के लिए फंड जुटाने जैसे काम भी संभालता था। वो लश्कर की गवर्निंग बॉडी शूरा का मेंबर भी था।

मक्की को 2000 में लाल किले और 2008 में मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले के लिए भारतीय एजेंसियों ने उसे आरोपी माना था। अमेरिकी वित्त विभाग ने 2010 में उसे ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था।

जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद के बहनोई मक्की को आतंकवाद विरोधी अदालत ने 2020 में आतंकवाद के वित्तपोषण में छह महीने की कैद की सजा सुनाई थी।

जेयूडी का उप प्रमुख मक्की आतंकवाद के वित्तपोषण में सजा सुनाए जाने के बाद से ही कम चर्चा में था।

पाकिस्तान मुताहिदा मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) ने एक बयान में कहा कि मक्की पाकिस्तानी विचारधारा का समर्थक था।

2023 में, मक्की को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाएगा, जिसके तहत उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी, यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और हथियार प्रतिबंध लगाए जाएंगे। मक्की अपने भारत विरोधी भाषणों के लिए पाकिस्तान में काफी फेमस था।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button