ब्रेकिंग
विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शिक्षाविद प्रोफेसर गिरिजाशंकर शुक्ल की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

नगर स्थित एचएन बहुगुणा पीजी कालेज के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो0 गिरिजाशंकर शुक्ल की छियासवीं जयन्ती शनिवार को तहसील परिसर में समारोहपूर्वक मनायी गयी।

शिक्षाविद प्रोफेसर गिरिजाशंकर शुक्ल की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 15 मार्च।

नगर स्थित एचएन बहुगुणा पीजी कालेज के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो0 गिरिजाशंकर शुक्ल की छियासवीं जयन्ती शनिवार को तहसील परिसर में समारोहपूर्वक मनायी गयी।

रूरल बार एसोशिएसन द्वारा आयोजित जयन्ती कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय अधिवक्ता हरिशंकर द्विवेदी व संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश के साथ अधिवक्ताओं ने प्रोफेसर शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रो0 शुक्ल के कनिष्ठ पुत्र ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने हिन्दी साहित्य में उनके दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि शैक्षिक मूल्यों को गरिमामय बनाते हुए प्रोफेसर गिरिजाशंकर शुक्ल सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी अप्रतिम योगदान दिया।

पूर्व महामंत्री हरिशंकर द्विवेदी तथा पूर्व सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू ने भी प्रो0 शुक्ल के द्वारा पीढ़ी को साक्षर बनाने में योगदान को प्रेरणास्पद बताया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व उपाध्यक्ष विपिन शुक्ल ने किया। आभार प्रदर्शन प्रोफेसर शुक्ल के ज्येष्ठ पुत्र एवं लखनऊ विश्वविद्यालय में रक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ0 ओमप्रकाश शुक्ल ने वर्चुअल किया।

संयोजन अधिवक्ता संजय सिंह व शैलेन्द्र शुक्ल ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता अंकित सिंह, केके शुक्ला, दिनेश सिंह, आशुतोष शुक्ल, नितिन मिश्र, आलोक शुक्ला, अरूण पाण्डेय आदि अधिवक्ता रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button