ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार – 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

प्रतापगढ़ में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार – 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। खबर प्रतापगढ़ के फ़तनपुर थाना क्षेत्र है जहां एक बार फिर से भारी मात्रा में MD ड्रग्स बरामद हुआ है। फतनपुर थाने की पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 40 ग्राम से ज्यादा अवैध MD ड्रग्स के साथ तीन अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है।

फतनपुर इलाके के बसीरहा नाला के पास कैलीडीह रोड से पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तों में जौनपुर निवासी नीलेश यादव और प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के अखिलेश कुमार रंजन और मनीष यादव शामिल हैं। इनके पास से 40.64 ग्राम MD ड्रग्स, 390 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट डिजायर कार UP 72 AE 5565 बरामद हुई है।

पुलिस ने इस मामले में थाना फतनपुर पर NDPS एक्ट की धारा 22C के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस पूरे मामले पर IPS सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ रानीगंज प्रशांत राज हुडा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है और नशे के नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button