ब्रेकिंग
29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल बाढ़ को प्रकृति का प्रकोप भविष्य के चिंता जनक : दलाई लामा उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उठाईं जलभराव और बिजली की समस्याएं गाय आरती एवं भंडारा सनातनी संदेश : आलोक आजाद मान्धाता में विद्यालय चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा। राष्ट्र गान के मामले में महाना के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई। लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण
उत्तरप्रदेशलखनऊ

यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।

युवा मोर्चा अध्यक्ष का स्वागत समारोह और अभिनंदन भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ। मंच पर निवर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी और सुभाष यादव भी मौजूद रहे।

यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 12 जुलाई।

युवा मोर्चा अध्यक्ष का स्वागत समारोह और अभिनंदन भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ। मंच पर निवर्तमान युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी और सुभाष यादव भी मौजूद रहे।

यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित मिश्रा रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार संभाला।

डा. रोहित मिश्रा ने कहा कि 2027 का समर है। युवाओं के आधार पर कहना चाहता हूं कि आज की गर्मी यह बता चुकी है कि वह समर अब केवल और केवल परिणाम की प्रतीक्षा करती है। हमने तय कर लिया है कि 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार आएगी।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है। कंस के अत्याचार के विरुद्ध भगवान श्रीकृष्ण युवावस्था में खड़े हुए, रावण के अन्याय के खिलाफ भगवान श्रीराम ने संघर्ष किया। इसी तरह अंग्रेजी हुकूमत के सामने चंद्रशेखर आजाद और शहीद भगत सिंह जैसे युवाओं ने साहस और बलिदान का परिचय देकर देश को नई दिशा दी।

डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि जब भी युवाओं की परिभाषा की बात होती है, तो युवा वह होता है जो अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस रखता है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी व्यवस्था में भ्रष्टाचार या अन्याय दिखाई देता है, वहां उसके प्रतिकार के लिए सबसे पहले युवा ही खड़े होते हैं।

इससे पहले उन्होंने आज शक्ति प्रदर्शन भी किया। 1000 गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो करते हुए उन्होंने खुली कार में हाथ जोड़कर 1090 चौराहे से 3 किमी दूर भाजपा कार्यालय तक उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया।
इससे पहले 1090 चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

क्रेन से फूलों की माला पहनाई गई। भगवान राम की मूर्ति, रामचरितमानस, गदा, तलवार, फरसा भेंट किए। रोहित मिश्रा ने तलवार और गदा लहराया।

डा. रोहित मिश्रा इससे पहले वह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

प्रतापगढ़ के रहने वाले रोहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। 2016 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। 2017-18 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं I

रोहित 16 दिन पहले यूपी भाजयुमो के अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। प्रतापगढ़ के रहने वाले रोहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं। 2016 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे। 2017-18 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

रोहित के 1090 चौराहे पर पहुंचने पर उन्हें क्रेन से फूलों की माला पहनाई गई। इसके बाद रोहित ने तलवार लहराई।

भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें गदा और श्रीरामचरितमानस भेंट की।

1090 चौराहे पर कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से ही फूलमालाएं लेकर डटे रहे। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी बजाए गए।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जगह-जगह पर नए अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा का स्वागत कर किया ।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जगह-जगह पर नए अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा का स्वागत कर रहे थे। रास्ते में एक कार्यकर्ता ने फिर से रोहित मिश्रा को तलवार दी।

रोहित मिश्रा को सीएम आवास चौराहे के पास भी क्रेन से फूलों की बड़ी माला पहनाई गई।

रोड-शो के दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष रोहित मिश्रा को गदा और श्रीरामचरितमानस भेंट की। रोहित ने श्रीरामचरितमानस को माथे से लगा लिया।
1090 चौराहे से भाजपा प्रदेश कार्यालय के बीच रास्ते में जगह-जगह भाजयुमो कार्यकर्ता खड़े हैं। वे नए अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा के लिए नारेबाजी कर स्वागत कर रहे थे।

इस पूरे भव्य समारोह का कुशल संचालन वरुण गोयल द्वारा किया गया।

आगंतुकों का स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और नौजवान साथियों का औपचारिक स्वागत देवेन्द्र सिंह पटेल द्वारा किया गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button