ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

काशीपुर डुबकी प्रधान पर करोड़ो रु गबन का लगा आरोप, एडीओ पंचायत ने शुरू की जांच

विकास निधि के साथ बड़ा खेल क्या खंड विकास कार्यालय को भनक नहीं लगी या पर्दे के पीछे से संरक्षण ?

काशीपुर डुबकी प्रधान पर करोड़ो रु गबन का लगा आरोप, एडीओ पंचायत ने शुरू की जांच

 

विकास निधि के साथ बड़ा खेल क्या खंड विकास कार्यालय को भनक नहीं लगी या पर्दे के पीछे से संरक्षण ?

 

कुंडा/प्रतापगढ़, काशीपुर डुबकी ग्राम प्रधान पर करोड़ो रु के गबन का सनसनी खेज आरोप लगा है। बिहार विकास खंड के काशीपुर डुबकी गांव के शिकायतकर्ता सुरेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके आरोप लगाया है। शिकायती का आरोप है कि ग्राम प्रधान पुष्पा देवी विकास कार्य नहीं कर रही और सरकारी रुपये का गबन कर रही हैं। इस पर एडीओ पंचायत बिहार के नेतृत्व में एक टीम ने गाँव पहुँचकर जांच की। टीम में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एडीओ पंचायत ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया, स्थलीय निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। एडीओ पंचायत ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी और दोषी पाए जाने पर प्रधान पुष्पा देवी के खिलाफ उचित कार्यवाही होगी। ग्रामीणों ने भी शिकायत का समर्थन किया है। पंचायती राज विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

एनसीआईबी ने जांच के लिए डीएम प्रतापगढ़ को लिखा पत्र

नेशनल क्राइम ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के जिला निदेशक ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से इस गांव की आर्थिक अनियमितता की जांच के लिए पत्र लिख निष्पक्ष जांच किए जाने के संदर्भ में पत्र लिखते हुए कहा कि गांव के युवक के गंभीर आरोपों की जांच जनहित में आवश्यक है, यदि ग्राम प्रधान ने विकास के लिए आए धन का गलत तरीके से आहरण किया है तो न सिर्फ प्रधान की अपितु ब्लाक कर्मियों के भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button