ब्रेकिंग
यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे दर्ज

कोतवाली देहात क्षेत्र के ए.टी.एल. ग्राउंड के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर अतुल गौड़ उर्फ राजा घायल

प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे दर्ज

​प्रतापगढ़ | यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ए.टी.एल. ग्राउंड के पास बुधवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अंतरजनपदीय गैंगस्टर अतुल गौड़ उर्फ राजा घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर
एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वांछित अपराधी अतुल गौड़ ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें वह घायल हो गया।

​3 जिलों में फैला था आतंक
पकड़े गए बदमाश के खिलाफ प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और जौनपुर में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 38 गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रयागराज आईजी ने 14 फरवरी को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

​हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
​01 अवैध तमंचा (315 बोर)
​02 जिंदा कारतूस
​01 खोखा कारतूस बरामद किया है।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Pratapgarh encounter
Inamiya

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button