कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
कुंडा (प्रतापगढ़)। वंदना गेस्ट हाउस, कुंडा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि (पूर्व जिलाध्यक्ष, भदोही) विनय श्रीवास्तव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। आज जरूरत इस बात की है कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करे और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाए।” कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुंडा की पूर्व प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है। केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जो काम किया है, उसने जनता का विश्वास जीता है। हमारे कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और हमें अपने बूथ स्तर के प्रबंधन से विधानसभा क्षेत्र में नया इतिहास रचना है।”प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी सम्मेलन में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र ‘सेनानी’, जिला महामंत्री राजेश मिश्रा ‘राजन’, मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ‘डिंपू’, जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री सतीश चौरसिया, भूपेंद्र पांडेय, डा0 सुमन साहू,मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम, दिनेश गौतम, उमालाल तिवारी, राम मुरत पटेल, चुन्ना तिवारी, सुभाष प्रजापति, मोहम्मद सोहराब, अर्श मोहम्मद, सूर्यमणी शुक्ला, गोलू शुक्ला, मायापति त्रिपाठी, सर्वज्ञ पांडे, उमा लाल तिवारी सहित सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।



