ब्रेकिंग
स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन
उत्तरप्रदेशलखनऊ

अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास

जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था गरीब परिवार, समस्या का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिया तत्काल संज्ञान

अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास

जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था गरीब परिवार, समस्या का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिया तत्काल संज्ञान

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ ग्लोबल भारत।

लखनऊ |उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद अयोध्या के विकासखंड बीकापुर के ग्राम खजुराहट निवासी श्रीमती अर्पिता पाण्डेय पत्नी प्रेम प्रकाश के अपने बच्चों सहित जर्जर कच्चे मकान में रहने की जानकारी मिलते ही डीएम एवं मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या से दूरभाष पर वार्ता कर परिवार को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से यह भी कहा कि परिवार की स्थिति को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा श्रीमती अर्पिता पाण्डेय का मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत किया गया। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि अर्पिता पाण्डेय एवं उनके परिवार को शौचालय सहित अन्य पात्रता आधारित एवं अनुमन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाए।

डबल इंजन सरकार में ही संभव

अर्पिता पाण्डेय के मामले में केशव प्रसाद मौर्य द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास स्वीकृति की कार्रवाई कराया जाना इस बात का उदाहरण है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इससे पूर्व भी अमेठी जनपद में 70 वर्षीय श्रीमती विधावती के कच्चे माकन गिरने की जानकारी मिलते ही केशव मौर्य ने उनसे दूरभाष पर बात की और तुरंत मदद के लिए अधिकारीयों को उनके पास भेजा था।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी गरीब परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर न हो। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण आवासीय योजनाओं के माध्यम से पात्र गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि पात्र लाभार्थियों को आवास के साथ-साथ शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं से भी योजनाओं की पात्रता के अनुसार जोड़ा जाए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button