ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। मानिकपुर में रफ्तार का कहर: 65 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ मुन्नक की दर्दनाक मौत कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध हालात में भीषण आग, कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आर एस एस चीफ़ के बयान के खिलाफ ज्ञापन दिया।

जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से सौंपा।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने आर एस एस चीफ़ के बयान के खिलाफ ज्ञापन दिया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 20 जनवरी।

जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से सौंपा।

एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय के निर्देश पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान से नाराज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।

इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने टिप्पणी में कहा कि देश को आजादी राम मंदिर बनने के बाद मिली है, आरएसएस द्वारा हमेशा से शहादत का अपमान किया जाता रहा है जिस प्रकार से प्रमुख मोहन भागवत ने टिप्पणी देश के शहीदों के ऊपर की है, वह बेहद दुखद है, मोहन भागवत देश से माफी मांगे एवं मोहन भागवत के ऊपर देश के विरुद्ध बयान देने पर देशद्रोही का मुकदमा चलाया जाए।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नफीस खान ने कहा कि देश को आजादी मंदिर -मस्जिद, जाति और धर्म के नाम पर नहीं मिली है इसके लिए कई लालों ने अपने प्राणों की आहूति दी है l मोहन भागवत को सार्वजनिक तौर पर देश से माफी मांगना चाहिए l

इस दौरान ज्ञापन देने में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, सुरेश कुमार सरोज, आशीष शुक्ला, दिव्यांशु दुबे, सुशील, त्रिपुरारी, सतीश सरोज, अमित दुबे, सलमान खान, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button