ब्रेकिंग
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर? शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता: डॉ. निशाकांत ओझा अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक अयोध्या की अर्पिता पाण्डेय को डिप्टी सीएम ने स्वीकृत किया मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास पत्रकार समाज के मार्गदर्शक: ओंकार सिंह राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन। शिक्षकों के बिना राष्ट्र की कल्पना असंभव: विभाग प्रचारक ओम प्रकाश  एजुकेशनिस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 बारिश से कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबे,7 साल की बच्ची SRN रेफर इलाज जारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर?

मनगढ़ भक्ति धाम में विचारों का मंच ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ से चुने गए ‘अजगरा अष्ट’

प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर?

Oplus_131072

तलाश युधिष्ठिर 2026।

मनगढ़ भक्ति धाम में विचारों का मंच ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ से चुने गए ‘अजगरा अष्ट’

Oplus_131072

05 सितम्बर प्रतापगढ़। अजगरा महासंवाद-2026 के अन्तर्गत ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ के जनपद स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज भक्ति धाम मंदिर मनगढ़ में किया गया। विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में आयोजित विभिन्न चरणों के संवाद कार्यक्रमों के बाद जनपद स्तरीय संवाद के लिए चयनित 16 प्रतिभागियों क्रमशः नगर पंचायत रामगंज के योगेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत कोहड़ौर की आस्था द्विवेदी, नगर पंचायत सुवंशा की खुशी पाण्डेय, विकास खण्ड पट्टी के इन्द्र प्रताप त्रिपाठी, विकास खण्ड मानधाता के ऐश्वर्य पाण्डेय, नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अनुपम मौर्य, नगर पंचायत मानधाता के विक्रान्त सिंह नवीन, विकास खण्ड शिवगढ़ के सुधांशु श्रीवास्तव, नगर पंचायत कुण्डा के अर्पित कृष्ण त्रिपाठी, विकास खण्ड बिहार के विवेक सिंह, विकास खण्ड कालाकांकर के धीरज कुमार, नगर पंचायत डेरवा के राजेन्द्र बहादुर पटेल, विकास खण्ड लालगंज की डा0 साधना द्विवेदी, विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका की प्रज्ज्वल शुक्ल, रामपुर संग्रामगढ़ के विभाकर ओझा व नगर पंचायत लालगंज के ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने आमने-सामने अपने विचार एवं तर्क प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी तार्किक क्षमता, विचारों की स्पष्टता, आत्मविश्वास एवं संवाद कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने आम नागरिक की भूमिका में प्रतिभागियों के बीच बैठकर संवाद कार्यक्रम को सुना। उन्होंने प्रतिभागियों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना की।निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतिभागियों के बेहतर तर्क, प्रस्तुतीकरण एवं संवाद कौशल के आधार पर आठ प्रतिभागियों का चयन ‘अजगरा अष्ट’ के रूप में किया गया। चयनित प्रतिभागियों में नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अनुपम मौर्य, नगर पंचायत डेरवा के राजेन्द्र बहादुर पटेल, विकास खण्ड लालगंज की डॉ. साधना द्विवेदी, विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के प्रज्ज्वल शुक्ल, विकास खण्ड बिहार के विवेक सिंह, विकास खण्ड कालाकांकर के धीरज कुमार, नगर पंचायत रामगंज के योगेश प्रताप सिंह तथा नगर पंचायत कोहड़ौर की आस्था द्विवेदी शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने चयनित प्रतिभागियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित ‘अजगरा अष्ट’ के आठ प्रतिभागी 17 सितम्बर को आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।अजगरा महासंवाद-2026 का उद्देश्य युवाओं को विचारों की स्वतंत्र एवं तार्किक अभिव्यक्ति के लिए मंच उपलब्ध कराना है। जनपद स्तरीय संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखकर स्वस्थ एवं सार्थक संवाद की मिसाल प्रस्तुत की। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

Oplus_131072

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button