ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस ने कन्हैया नगर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी को किया गिरफ्तार प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक शुरू, अपराधियों की डिजिटल हाजिरी अनिवार्य--- एसपी प्रतापगढ़ पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 90 मोबाइल बरामद किए,पुलिस कार्यालय में एसपी ने किया सुपुर्द उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बीआरसी बाबागंज में संपन्न हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता पाराशर जी की भागवत कथा के समापन दिवस में पहुंचे राजा भैया के बड़े सुपुत्र बड़े राजा कुंवर शिवराज प्र... विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक जी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। पात्र व्यक्तियों पर ही निगाह डालते हैं प्रभु दिलेरगंज की भागवत कथा में बोले पाराशर जी महराज
देश

चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी।

घोषणा के तहत दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होगी। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की बिगुल बज गया है।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

नई दिल्ली (डिजिटल डेस्क) 7 दिसम्बर।

घोषणा के तहत दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान और आठ फरवरी को मतगणना होगी। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की बिगुल बज गया है।

दिल्ली चुनाव में इस बार भ्रष्टाचार, प्रदूषण, बिजली-पानी और सरकार की योजनाएं चुनावी मुद्दा बन रही हैं।

भाजपा और कांग्रेस के नेता दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार पर आबकारी नीति में कथित घोटाले और मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमला बोल रहे हैं। 

भाजपा ने आप नेताओं पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाया है, जबकि लगातार तीसरी बार बंपर जीत के साथ सत्ता में आने का लक्ष्य लेकर चल रही आप शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को उजागर करने पर फोकस कर रही है।

दिल्ली में करीब एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और एक चरण में सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतगणना होगी। उसी दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आ जाएगा।

17 जनवरी नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और पांच फरवरी बुधवार को मतदान होगा।

85 वर्ष के लोगों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं को मतदान स्थल पर जाने के लिए वाहन की सुविधा मिलेगी। वे सक्षम एप से इसके लिए पहले आवेदन दे सकेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए तारीख का एलान होते ही राष्ट्रीय राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। इस दौरान सरकारी मशीनरी पर चुनाव आयोग का नियंत्रण रहेगा।

इस दौरान राजनीतिक पार्टियों और नेताओं पर कई पाबंदियां लागू रहेंगी।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button