ब्रेकिंग
योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा में स्वर्ण आर्मी का महेशगंज थाने का घेराव,अपहरण की गई किशोरी नही हुई बरामद

ढाई महीने बाद भी किशोरी की बरामदगी न होने पर स्वर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

प्रतापगढ़ कुंडा,29 दिसंबर। महेशगंज थाना क्षेत्र के बोधी का पुरवा निवासी एक किशोरी के अपहरण के मामले में स्वर्ण आर्मी ने महेशगंज थाने का घेराव किया और धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी की मांग की।

पूरा मामला। महेशगंज थाना क्षेत्र का निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी को गांव का ही किशोर अंकित सरोज उर्फ गोलू पुत्र बंशीलाल सरोज ले गया था। परिजनों की शिकायत पर महेशगंज पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। लेकिन ढाई महीने बाद भी किशोरी की बरामदगी न होने पर स्वर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने का घेराव किया।Global Bharat news

स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव शिवम सिंह की अगवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी हो और अपहरण किशोरी को बरामद नहीं किया जाता, वह लोग धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पांच सूत्र ज्ञापन सौंपा, जिसमें अपहर्ता की गई किशोरी को एक सप्ताह में बरामदगी, आरोपी पर कुर्की की कार्रवाई भी शामिल थी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, संतोष मिश्रा, रवि द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, राज शुक्ला समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी बल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button