ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशसुलतानपुर

बाएं पैर में फ्रैक्चर, कर दिया दाहिने पैर का ऑपरेशन,कंधई की महिला के साथ डॉ.पी.के पाण्डेय ने ग़ज़ब कारनामा

बाएं पैर में फ्रैक्चर, कर दिया दाहिने पैर का ऑपरेशन,कंधई की महिला के साथ डॉ.पी.के पाण्डेय ने ग़ज़ब कारनामा

यूपी के सुल्तानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर पी.के पाण्डेय ने बड़ी लापरवाही की। महिला के बाएं पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन डॉक्टर ने दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया।

जब महिला को ऑपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया, तो उसके परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टर ने फिर से महिला को ऑपरेशन थिएटर ले जाकर बाएं पैर का ऑपरेशन किया।

बताया जा रहा है की पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के सीकरी गांव के रहने महिला के बाएं पैर पर चोट लगी थी ऑपरेशन के बाद जब वह वापस थिएटर से बाहर निकली तो उसके दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया गया था जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। नाराज परिजनों द्वारा पूरे मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से भी की गई है।

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इसकी जांच की जाएगी। लेकिन यह घटना डॉक्टरों की लापरवाही को उजागर करती है और मरीजों की सुरक्षा के प्रति सवाल उठाती है।

Dr P K Pandey sultanpur
Opration dr

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button