ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
मध्यप्रदेश

देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, उपाध्यक्ष डा० एपी सिंह और महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने कहा कि हम सरकार पर दबाव बनाकर यूजीसी रेगुलेशन खतम कराएंगे।

देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
जबलपुर, 16 जून।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, उपाध्यक्ष डा० एपी सिंह और महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने कहा कि हम सरकार पर दबाव बनाकर यूजीसी रेगुलेशन खतम कराएंगे।

आज सिसोदिया पैलेस विजय नगर में
स्वागत सम्मान सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक हमको जातिवादी कहा जाता रहा है।

हमारे महापुरुषों, देवी देवताओं और धर्म ग्रंथो पर टिप्पणी की जाती है, जिससे हम लोग विभाजित हो सकें।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने UGC पर रोक लगाकर हमारी इज्ज़त बचाई पर अब असल संघर्ष शुरू हो गया है। इसलिए सवर्ण समाज आपस में श्रेय लेने श्रेष्ठ बनने का प्रयास न करे। देश भर के सारे संगठन मिलकर एक शक्ति सम्मान स्वाभिमान की महापंचायत तय करे।

उन्होंने आह्वान किया कि आधी अधूरी तैयारी न हो। सरकार बिल वापिसी कर ले वरना देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकाली जाएगी और सबसे मिलकर हम बात करेंगे। खाड़ी से पहाड़ी तक अभियान की गूंज होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 5- जुलाई को नागपुर महाराष्ट्र में आयोजत राष्ट्रीय कार्यकारणी में कुछ ठोस निर्णय पारित होगें।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एपी सिंह ने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में भी संगठन का बिखराव रोकना पड़ेगा। आप सब क्षत्रिय एकता एकजुटता लाए।

वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि आज धर्म और जाति की राजनीति हो रही है। विकास के मुद्दों (शिक्षा, स्वास्थ्य आदि) पर काम करने के बजाय, नेता लोग सांप्रदायिक तनाव या जातिगत दंगों को बढ़ावा देकर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग अपने विरोधियों को चुप कराने के लिए कर रही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एड० दमयंती सिंह, एड० महेंद्र सिंह राजावत, सुप्रीम में एडवोकेट एच एन आई ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रचारक इंजीनियर राममूर्ति त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिसोदिया, मनोज भदोरिया, अरुण पंवार, आलोक सिंह, अर्चना सिसोदिया सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने महाराणा प्रताप भवन रानीताल जबलपुर में राष्ट्रगौरव महाराणा प्रताप मूर्ति पर माल्यार्पण कर संगठन के स्थानीय पदाधिकारी गणों की प्रशंसा किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button